इशांत शर्मा को याद आते हैं वो दिन, जब अपनी गेंदबाजी से कर देते थे बल्लेबाजों को घायल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इशांत शर्मा को याद आते हैं वो दिन, जब अपनी गेंदबाजी से कर देते थे बल्लेबाजों को घायल

हाल ही में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक रील वीडियो की है शेयर।

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)
Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

एक समय टीम इंडिया की तरफ से इशांत शर्मा सबसे बेस्ट गेंदबाज थे, लेकिन समय के साथ टीम में आए बदलाव का शर्मा शिकार हो गए। साथ ही अब ऐसा लगता है कि इस खिलाड़ी के लिए भारतीय टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं, लेकिन अब भी इशांत घरेलू क्रिकेट और IPL में खूब मेहनत करते हुए नजर आते हैं।

100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं इशांत शर्मा ने

दिल्ली के रहने वाले इशांत शर्मा ने जब ने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो अपने इस करियर में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन इस खिलाड़ी की रफ्तार ने हमेशा टीम का काम बनाया था, जिसकी बदौलत ये खिलाड़ी अपने करियर में अब तक 105 टेस्टे खेल चुका है और 311 विकेट अपने नाम कर चुका है। साथ ही ये गेंदबाज विराट का पक्का दोस्त है और दोनों ने टीम इंडिया के अलावा दिल्ली टीम से घरेलू क्रिकेट भी साथ में खेला है काफी।

इशांत शर्मा को याद आते हैं टीम इंडिया के साथ बिताए पल

*हाल ही में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक रील वीडियो की है शेयर।
*जहां इस वीडियो में इशांत ने दिखाई है अपनी शानदार गेंदबाजी।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की दिखाई गेंदबाजी।
*उस गेंदबाजी के दौरान इशांत ने किया था बल्लेबाजों को घायल।

खास रील वीडियो शेयर की है इशांत शर्मा ने इंस्टा पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratima singh 🔱 (@pratima0808)

कब नजर आए थे आखिरी बार टेस्ट मैच खेलते हुए?

वहीं इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेले कुल 2 साल हो गए हैं, साल 2021 के आखिर में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बस उसके बाद उनकी टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं हुई, वहीं आखिरी वनडे मैच उन्होंने भारतीय टीम से 2016 में खेला था और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उनका साल 2013 में था। दूसरी ओर ये खिलाड़ी IPL में दिल्ली टीम का हिस्सा है, साथ ही IPL 2024 के लिए DC टीम ने इशांत को फिर से अपनी टीम में रिटेन किया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?