'रिकवरी बहुत अच्छी हो रही है' अपनी हेल्थ अपडेट पर ऋषभ पंत ने खुद दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘रिकवरी बहुत अच्छी हो रही है’ अपनी हेल्थ अपडेट पर ऋषभ पंत ने खुद दिया बड़ा बयान 

इंजरी के चलते आईपीएल 2023 में नहीं खेल पा रहे हैं पंत

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों क्रिकेट की 22 गज की पट्टी पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। वजह आपको पता ही होगी, अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं, आज हम आपको बता देते हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। गौरतलब है कि पंत का दिल्ली-देहरादून हाई-वे पर मर्सडीज कार का एक्सीडेंट हो गया था, जब वे नए साल के मौके पर अपने ग्रह नगर रूड़की जा रहे थे।

हालांकि गनीमत रही कि पंत इस एक्सीडेंट में किसी तरह बच निकले, क्योंकि उनका एक्सीडेंट काफी भयानक था, जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ गए थे। तो वहीं इसके बाद उनका देहरादून और उसके बाद मुंबई में इलाज हुआ और इस समय वह इंजरी के रिकवर कर रहे हैं। वहीं अब पंत ने अपनी हेल्थ को लेकर खुद बड़ा बयान दिया है।

मैं काफी तेजी से रिकवर कर रहा हूं- पंत

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अनुसार पंत ने कहा- मैं अच्छा हूं, तेजी से रिकवर कर रहा हूं, जिस तरह से उम्मीद थी, उससे बेहतर तरीके के रिकवरी हो रही है।

मैं इस दौरान एनसीए भी गया था, जहां पर मैंने अपनी टीम (दिल्ली कैपिटल्स) को भी देखा और अपने दोस्तों से मिलकर काफी अच्छा लगा। मुझे अपनी टीम के आस-पास बना रहना काफी बढ़िया लगता है। मेरा दिल और आत्मा हमेशा दिल्ली के लिए है, और उन्हें अगले मैच के लिए शुभकामनाएं।

देंखे वीडियो

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बताएं तो वह आईपीएल के जारी सीजन में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। खेले गए चार मैचों में उसे हार मिली है, तो वहीं अब उनका अगला मैच आरसीबी के साथ 15 अप्रैल को है।

close whatsapp