KKR टीम के रिंकू सिंह अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं, बल्लेबाजी के अलावा गजब का डांस भी कर लेते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR टीम के रिंकू सिंह अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं, बल्लेबाजी के अलावा गजब का डांस भी कर लेते हैं

MI के खिलाफ हुए मैच के बाद KKR टीम के खिलाड़ियों ने किया था एक खास काम।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

इस समय KKR टीम का उत्साह 7वें आसमान पर है, जिसका कारण है इस टीम का सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाना। साथ ही खिलाड़ियों के बीच भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में बल्लेबाज रिंकू सिंह का अलग ही अवतार देखने को मिला है और ये वीडियो आपको भी पसंद आएगा काफी ज्यादा ही।

आज फिर से होगा KKR टीम का मैच

एक तरफ रिंकू सिंह सहित सभी खिलाड़ियों ने प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाया, तो दूसरी ओर आज फिर से KKR टीम IPL में मैच खेलने उतरेगी। जहां कोलकाता टीम का सामना गुजरात से होगा, एक तरफ कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच गई है तो दूसरी ओर गुजरात प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर गई है। ऐसे में KKR टीम इस मैच को जीतकर भी पहले स्थान पर रहना चाहिए, तो दूसरी ओर GT टीम अब सिर्फ सम्मान बचाने के लिए खेलेगी। ये मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और GT के घरेलू मैदान यानी की अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा।

KKR टीम के रिंकू सिंह तो कमाल के डांसर निकले भाई

*MI के खिलाफ हुए मैच के बाद KKR टीम के खिलाड़ियों ने किया था एक खास काम।
*इस दौरान कोलकाता टीम ने सभी फैन्स का स्टेडियम में घूमकर किया था शुक्रिया अदा।
*तभी बल्लेबाज रिंकू सिंह करने लगे थे शानदार डांस, वायरल हुआ वो वीडियो।
*रिंकू के साथ टीम के साथी खिलाड़ी भी कर रहे थे उनके डांस मूव को कॉपी।

ये वीडियो शेयर किया है KKR टीम ने रिंकू सिंह का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

टीम के सोशल मीडिया पर आया एक और खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

close whatsapp