MI टीम के खिलाड़ी अब मौज काट रहे हैं, देखो आपके फेवरेट स्टार पार्टी करने में लगे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI टीम के खिलाड़ी अब मौज काट रहे हैं, देखो आपके फेवरेट स्टार पार्टी करने में लगे हैं

MI टीम को IPL 2024 में अब बस अपना एक ही लीग मैच खेलना है।

Jasprit Bumrah And Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah And Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

MI टीम के खिलाड़ियों ने इस बार फैन्स का दिल बुरी तरह तोड़ा है, जहां स्टार खिलाड़ियों से लबरेज ये टीम आपको प्लेऑफ में खेलते हुए नजर नहीं आएगी। इस बीच टीम के कुछ खिलाड़ियों को टीम के ऐसे प्रदर्शन से कोई फर्क नहीं पड़ा है और वो अपनी मस्ती में मस्त होने के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं।

आखिरी बार खिताब कब जीता था MI टीम ने?

MI और CSK टीम IPL की सबसे सफल टीमें हैं, चेन्नई ने आखिरी बार साल 2023 में खिताब जीता था। तो वहीं मुंबई ने अपना आखिरी खिताब साल 2020 में जीता था और उस समय रोहित शर्मा मुंबई टीम के कप्तान थे। उसके बाद टीम के प्रदर्शन का ग्राफ तेजी से गिरने लगा था और फिर रोहित की जगह हार्दिक को टीम का कप्तान बना दिया गया था जिसका नतीजा आज सभी के सामने है। वैसे हार्दिक खुद बल्लेबाजी और गेंदबाजी में इतना सफल नहीं हो पाए इस सीजन।

MI टीम के खराब प्रदर्शन से कुछ खिलाड़ियों को कोई फर्क नहीं पड़ा

*MI टीम को IPL 2024 में अब बस अपना एक ही लीग मैच खेलना है।
*इस बीच टीम के कुछ खिलाड़ियों हुए सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव।
*तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की इंस्टाग्राम पर।
*तो सूर्यकुमार यादव भी नजर आए पार्टी लुक में, उनकी वाइफ ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।

एक नजर डालते हैं जसप्रीत बुमराह के सोशल मीडिया पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

ये इंस्टा स्टोरी सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने शेयर की थी

टीम से पूरे सीजन फूट पड़ने की आई खबरें

दूसरी ओर मुंबई टीम से पूरे सीजन इस बार फूट पड़ने की खबरें सामने आई है, साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि रोहित, सूर्यकुमार और बुमराह ने हार्दिक की कप्तानी को लेकर अपनी राय भी दी है। तो हार्दिक और तिलक वर्मा के बीच झगड़े की खबरों ने तेजी से तूल पकड़ा था। अब देखना अहम होगा की अगले साल कितने स्टार खिलाड़ी इस टीम को अलविदा कहते हैं और टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

close whatsapp