MI vs LSG Head to Head Record in IPL

MI vs LSG Head to Head to Records: मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

LSG vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
LSG vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ये आखिरी लीग मैच होगा। जहां मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, तो वहीं लखनऊ अभी भी गणितीय तौर पर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है लेकिन टॉप 4 में उनकी पहुंचने की उम्मीदें न के बराबर है।

अब दोनों ही टीमें जब इस मैच में आमने सामने होगी तो मुंबई जहां सम्मान के लिए इस मैच में खेलने उतरेगी तो वहीं लखनऊ इस मैच को किसी भी हाल में जीतकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखने की कोशिश करेगी। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ इस वक्त 13 मैचों में छह जीत के साथ सातवें नंबर पर है। तो वहीं मुंबई इंडियंस 13 मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ दसवें पायदान पर है।

आपको बता दें कि, इससे पहले दोनों टीमें इस सीजन एक बार आमने सामने हुई थी जहां लखनऊ ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वो एक लो स्कोरिंग मुकाबला था। उस मैच में लखनऊ के मार्कस स्टोइनिस को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Head to Head Records (लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड)

कुल मैच 5
लखनऊ जीता 4
मुंबई जीता 1
नो रिजल्ट 0

वहीं बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो यहां पूरी तरह से लखनऊ का दबदबा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से लखनऊ ने चार मौकों पर जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने सिर्फ एक बार मैच अपने नाम किया। ऐसे में ये देखना अब दिलचस्प होगा कि, इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians सभी मुकाबलों के रिजल्ट

तारीख विनर जीत का अंतर वेन्यू
30 अप्रैल 2024 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 विकेट
एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
24-05-2023 मुंबई इंडियंस 81 रन
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
16-05-2023 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 रन
एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
24-04-22 लखनऊ सुपर जायंट्स 36 रन
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
16-04-22 लखनऊ सुपर जायंट्स 18 रन
ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

close whatsapp