गिरगिट की तरह फैन्स ने बदले रंग, टी20 वर्ल्ड कप करीब आते ही हार्दिक पांड्या को देने लगे हैं प्यार
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या ने नेट सेशन के बीच से पोस्ट किया था शेयर।
अद्यतन - May 16, 2024 1:13 pm

हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2024 किसी बुरे सपने की तरह गुजरा है, जहां वो अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी औऱ गेंदबाजी में भी फ्लॉप रहे। जिसके बाद फैन्स ने जमकर इस खिलाड़ी को Troll किया, लेकिन अचानक पूरी तस्वीर बदल गई है और अब ऑलराउंडर को फैन्स प्यार देने लगे हैं सोशल मीडिया पर।
टी20 वर्ल्ड कप में मिली है बड़ी जिम्मेदारी
भले ही हार्दिक बल्ले और गेंद से फ्लॉप रहे हो IPL में, लेकिन उसके बाद भी टी20 वर्ल्ड कप में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जहां हार्दिक आपको इस मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया की उप-कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, खबर ये भी थी की रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर हार्दिक का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चयन नहीं करना चाहते थे। लेकिन फिर किसी दबाव में आ कर पांड्या का चयन करना ही पड़ा और बताया ये भी जा रहा है कि हार्दिक को रोहित शर्मा के बाद टी20 टीम का कप्तान बनाया जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप आते ही फैन्स को प्यारे लगने लगे हार्दिक पांड्या
*सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या ने नेट सेशन के बीच से पोस्ट किया था शेयर।
*एक तस्वीर में उनके हाथ में बल्ला था, तो दूसरी तस्वीर में वो गेंदबाजी कर रहे थे।
*कमेंट बॉक्स में फैन्स ने दिया पांड्या को दिल खोलकर प्यार, नहीं किए उल्टे कमेंट्स।
*टी20 वर्ल्ड कप करीब आते ही फैन्स के बदले रंग, देने लगे हैं पांड्या को प्यार।
हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर आए हैं कमेंट्स
इस सीजन सिर्फ सोशल मीडिया पर नजर आए अर्जुन तेंदुलकर
अपना आखिरी मैच कब खेलेगी MI टीम?
IPL 2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर होने वाली सबसे पहले टीम मुंबई थी, ऐसे में टीम अभी तक 13 मैच खेल चुकी है और अब टीम अपना आखिरी मैच खेलेगी। जहां टीम का ये आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कल यानी की 17 अप्रैल के दिन होगा। इस मैच में मुंबई टीम का सामना LSG से होगा, वैसे LSG भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है और इस लिस्ट में पंजाब के साथ-साथ गुजरात टीम का नाम भी शामिल है।