VIDEO: “क्या उखाड़ा है इसने जो…”- मैदान में अर्जुन तेंदुलकर ने मार्कस स्टोइनिस को दिखाए अपने तेवर
अर्जुन तेंदुलकर को जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है।
अद्यतन - May 17, 2024 9:16 pm

Arjun Tendulkar Aggression: आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला आज (17 मई) वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें लीग स्टेज राउंड का आखिरी मैच खेल रही है। मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ प्लेऑफ की रेस से अभी बाहर नहीं हुई है, लेकिन टीम का टॉप-4 में पहुंच पाना लगभग न के बराबर है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज लखनऊ के खिलाफ इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। अर्जुन को जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है। अर्जुन गेंदबाजी करते वक्त मार्कस स्टोइनिस को अपनी आक्रामकता दिखाते हुए नजर आए, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।
Arjun Tendulkar Aggression: इस कारण अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाया अपना अग्रेशन
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का दूसरा ओवर अर्जुन तेंदुलकर ने डाला था। पहली दो गेंदों पर अर्जुन ने मार्कस स्टोइनिस को रन नहीं दिया था। तीसरी गेंद पर फिर अर्जुन ने LBW आउट के लिए जोरदार अपील की। ऑनफील्ड अंपायर ने स्टोइनिस को आउट करार दिया था, लेकिन उन्होंने तुरंत रिव्यू ले लिया।
बॉल ट्रैकिंग में पता चला कि गेंद स्टंप्स से काफी ज्यादा ऊपर थी, और मार्कस स्टोइनिस को नॉट-आउट दिया गया। ओवर की आखिरी गेंद को स्टोइनिस ने डिफेंड करने की कोशिश की और कोई रन नहीं लिया। अर्जुन ने गेंद को उठाया और स्टंप्स पर मारने का नाटक किया। अर्जुन का यह अग्रेशन देख मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें हंसते हुए शांत होने का इशारा किया।
यहां देखें अर्जुन का वो वीडियो-
Arjun Tendulkar aggression to Marcus Stoinis 🥵pic.twitter.com/Yc1sa6oZp7
— Satyam (@iamsatypandey) May 17, 2024
सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर के ऐसे रवैये पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘अब इसके ऊपर कितना फाइन लगाया जाएगा’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘किसको अग्रेशन दिखा रहा है, एक ओवर में घर भेज देगा वो’ ‘वहीं एक अन्य ने लिखा कि इसने ऐसा क्या किया है जो अग्रेशन दिखा रहा है’