IPL 2024: बारिश करेगी RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का मजा खराब, CSK के खिलाफ मैच के दौरान इतने प्रतिशत बारिश होने की है संभावना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: बारिश करेगी RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का मजा खराब, CSK के खिलाफ मैच के दौरान इतने प्रतिशत बारिश होने की है संभावना

आरसीबी के खिलाफ सीएसके ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आज 18 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच महामुकाबला होने वाला है। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि मैच के दौरान बारिश की संभावना है।

तो वहीं बारिश की वजह से ना सिर्फ फैंस का मैच का मजा किरकिरा होगा, बल्कि आरसीबी के प्लेऑफ में भी पहुंचने की उम्मीद को भी करारा झटका लग सकता है। इस महामैच के दौरान बेंगलुरू का मौसम खराब रहने वाला है। आइए आपको मैच के दौरान मौसम के बारे में जानकारी देते हैं:

कुछ इस प्रकार रहेगा मैच के दौरान मौसम

बता दें कि इस मैच के लिए टाॅस होने से कुछ देर पहले, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बारिश हुई थी, लेकिन अब यह रुक गई है। तो वहीं चेन्नई ने टाॅस जीतकर बेंगलुरू के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं मैच के दौरान मौसम के बारे में आपको जानकारी दें, तो Accuweather के अनुसार मैच के समय 74 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर बारिश की वजह से मैच धुलता है, तो आरसीबी के मुकाबले सीएसके बेहतर स्थिति में है, जिसकी वजह से वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली कुछ चौथी टीम बन जाएगी।

मैच के लिए दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन:

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैश्य, हिमांशु शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षणा।

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, समीर रिजवी, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, मुकेश चौधरी।

close whatsapp