RCB vs RR Record in IPL Eliminator: आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड

RCB vs RR Record in IPL Eliminator: आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड

RCB vs RR Head to Head Records in IPL Eliminator: एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें आमने-सामने होंगी। यह आईपीएल में दूसरा मैच होगा, जब ये दोनों टीमें एलिमिनेटर (Eliminator) मैच खेलेंगी।

RCB vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)
RCB vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)

RCB vs RR Head to Head Records in IPL Eliminator: आईपीएल 2024 में 70 मैचों के लीग चरण के बाद प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ हो गई है। अब प्लेऑफ खेला जाने वाला है।  इनमें से पहला क्वालीफायर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।

इस बीच एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें आमने-सामने होंगी। यह आईपीएल में दूसरा मैच होगा, जब ये दोनों टीमें एलिमिनेटर (Eliminator) मैच खेलेंगी। नौ साल पहले ये दोनों टीमें एलिमिनेटर मैच में भिड़ी थीं, उस वक्त लड़ाई एकतरफा थी।

RCB vs RR Head to Head in Eliminator: आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान vs बेंगलुरु 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को पिछले 5 मैचों में एक भी जीत नहीं मिल सकी है। ऐसे में RCB एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

साल 2015 में जब इन दोनों टीमों ने एलिमिनेटर मैच खेला था तो उस मैच को RCB ने एकतरफा अंदाज में जीता था। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 109 रन पर आउट हो गई थी। ऐसे में इस बार भी राजस्थान रॉयल्स पर दबाव रहेगा।

RCB and RR Record in Eliminator (आईपीएल एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड)

RCB Record in Eliminator (IPL एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का रिकॉर्ड )

Match (मैच) Won  (जीत) Lost (हार)
4 2 2

RCB ने 4 बार आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 बार जीत हासिल की है और 2 मुकाबलों में हार का सामना किया है।

RR Record in Eliminator (IPL एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड )

Match (मैच) Won  (जीत) Lost (हार)
3 1 2

राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 बार एलिमिनेटर मुकाबले में अग्निपरीक्षा दे चुकी है जिसमें उन्होंने बस 1 मैच जीता है और बाकी के 2 मुकाबलों में हार का सामना किया है।

close whatsapp