हार्दिक पांड्या सुरेश रैना

टी-20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI से ड्रॉप होंगे हार्दिक पांड्या? जानिए क्या कहा पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने

IPL 2024 में बतौर प्लेयर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन रहा बेहद ही खराब।

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)
Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 में काफी ज्यादा खराब रहा। कप्तान हार्दिक पांड्या बैट और बॉल के साथ-साथ अपनी कप्तानी से भी प्रभावित नहीं कर पाए। लेकिन आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस समेत बाकी छह टीमों का सफर खत्म हो चुका है। उनकी टीम इस सीजन 14 में सिर्फ 4 मुकाबले जीत पाई और पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही।

आपको बता दें कि जो-जो टीम प्लेऑफ में जगह नहीं पक्की कर पाई उनके प्लेयर्स अब अपना सारा ध्यान टी-20 वर्ल्ड कप पर लगा रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के स्क्वॉड को लेकर अपनी बात रखी है, इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म पर भी अपनी राय रखी।

हार्दिक पांड्या और भारत के वर्ल्ड कप स्क्वॉड पर सुरेश रैना का बड़ा बयान

दरअसल सुरेश रैना से पूछा गया कि क्या हार्दिक पांड्या के हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI ड्रॉप किया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि, ‘क्यों करेंगे उप-कप्तान को ड्रॉप? उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, जिस तरह से उनकी फॉर्म है, फॉर्म तो किसी का भी खराब हो सकता है, इससे प्लेयर खराब नहीं होता, वो और बेहतर होता है। जब वो टीम के लिए खेलेंगे, इंडिया-पाकिस्तान के मैच में अच्छा करेंगे, तो आप ही लोग उनकी तारीफ करेंगे।’

सुरेश रैना ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय स्क्वॉड को लेकर कहा, टीम बिल्कुल बैलेंस्ड है। रोहित शर्मा कप्तान बने हैं, विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं, सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में दिख रहे हैं। दो लेफ्ट आर्म जा रहे हैं, जो पावरप्ले में डालते हैं, अक्षर पटेल हैं, रविंद्र जडेजा हैं। रिस्ट स्पिनर लेकर जा रहे है।

फास्ट बॉलर में जसप्रीत बुमराह है, अर्शदीप सिंह है, मोहम्मद सिराज अच्छी लय में हैं, सारे बॉक्स टिक हैं, लेकिन मैच वहां सुबह 10 बजे शुरू होंगे। ड्रॉपिंग विकेट भी होंगे, जितना जल्दी हम लोग वहां जाकर वहां की परिस्थितियों में घुलेंगे-मिलेंगे, उतना हमारे लिए अच्छा होगा। क्योंकि टाइम डिफरेंस बहुत ज्यादा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो भारतीय टीम आयरलैंड से मुकाबला करके अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीम बुधवार, 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। बता दें कि भारत और आयरलैंड टूर्नामेंट में ग्रुप ए का हिस्सा हैं, जिसमें पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा शामिल हैं।

close whatsapp