टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, शाहीन अफरीदी की हुई वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, शाहीन अफरीदी की हुई वापसी

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में टीम में शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है।

Pakistan Team (Photo Source: Twitter/PCB)
Pakistan Team (Photo Source: Twitter/PCB)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। चोट की वजह से पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर रहने वाले शाहीन अफरीदी टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर की भी टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा कुछ और नए चेहरे को भी टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक को टीम में नहीं रखा है। वहीं 2022 काउंटी चैंपियनशिप और टी-20 ब्लास्ट के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले शान मसूद को भी इस टीम में जगह मिली है। वहीं हैदर अली जिन्होंने हाल के दिनों में पाकिस्तान के लिए मैच में नहीं खेला है उनको भी वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है।

पाकिस्तान की टीम टी- 20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले सितंबर में शुरू होने वाली सात मैचों की T20I श्रृंखला में इंग्लैंड का सामना करेगी। पाकिस्तान की टीम इससे पहले एशिया कप में खेलती हुई नजर आई थी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के हाथों का हार का सामना करना पड़ा था।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होगा पाकिस्तान का पहला मुकाबला

इस बीच बाबर आजम और उनकी टीम टी20 विश्व कप के अपने पहले टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत का सामना करेगी। उससे पहले उन्हें इंग्लैंड और फिर न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ खेलनी है। इससे पहले 2021 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी पाक टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहां वो सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहे थे। पाकिस्तान साल 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा था।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान ), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

close whatsapp