IPL 2024: एबी डी विलियर्स पहुंच चुके हैं भारत, अब RCB टीम को एलिमिनेटर मैच में जमकर चीयर करते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: एबी डी विलियर्स पहुंच चुके हैं भारत, अब RCB टीम को एलिमिनेटर मैच में जमकर चीयर करते हुए आएंगे नजर

इंडियन प्रीमियर लीग में भी एबी डी विलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से भाग ले चुके हैं।

AB De Villiers (Pic Source-X)
AB De Villiers (Pic Source-X)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स को हाल ही में भारत में देखा गया। बता दें, एबी डी विलियर्स उन कुछ विदेशी क्रिकेटर्स में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी ज्यादा है। एबी डी विलियर्स को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनकी फील्डिंग भी हमेशा ही शानदार रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी एबी डी विलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से भाग ले चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ओर से इस अनुभवी बल्लेबाज ने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आरसीबी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टीम को अपना अगला मैच 22 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। यह एलिमिनेटर मैच है और अब जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी भारत आ चुके हैं तो ऐसा कहा जा सकता है कि वो भी इस मैच को देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जरूर आएंगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एबी डी विलियर्स को भारत के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा जा सकता है। Mufaddal Vohra ने यह वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा है कि, ‘एबी डी विलियर्स भारत में है। उम्मीद लगाई जा सकती है कि हम उन्हें आरसीबी के मैच के दौरान स्टेडियम में देखें।’

यह रही एबी डी विलियर्स की वीडियो:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार वापसी करते हुए इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। उन्होंने शुरुआती 7 मैच में सिर्फ एक में जीत मिली थी। हालांकि इसके बाद टीम ने धमाकेदार वापसी की और अपने बचे हुए 6 मुकाबलों को जीता।

आरसीबी टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले एलिमिनेटर मैच को भी वो अपने नाम जरूर करना चाहेंगे। आरसीबी के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। फिलहाल टीम का आत्मविश्वास काफी ज्यादा है और उन्हें हराना राजस्थान रॉयल्स के लिए इतना आसान नहीं होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?