टी20 वर्ल्ड कप 2024: जाने सभी एसोसिएट टीमों के बारे में यहां
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।
अद्यतन - May 21, 2024 5:08 pm

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है और तमाम लोग पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।
इस बेहतरीन टूर्नामेंट में ऐसी कई एसोसिएट टीमें भी है जो भाग ले रही हैं। आज हम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग ले रही एसोसिएट टीमों के बारे में आपको बताते हैं।
1- USA

को-होस्ट USA भी आगामी टूर्नामेंट में भाग ले रही है। USA को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मुकाबला कनाडा के खिलाफ टेक्सास में खेलना है। USA ने टेस्ट नेशन के खिलाफ जीत दर्ज 2021 में आयरलैंड के खिलाफ की थी। टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी है जो आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।
यह रहा स्क्वॉड:
मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्री गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नौष्तुश केनजिगे, सौरभ नेत्रालवकर, शैडली वान शाल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।
रिजर्व खिलाड़ी:
गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिसडेल, यासिर मोहम्मद।