IPL 2024: इस बार भी RCB के कप जीतने का सपना टूटा, RR ने जीत दर्ज कर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की की
आज यानी 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया।
अद्यतन - मई 22, 2024 11:58 अपराह्न

आज यानी 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस हार के बाद आरसीबी फाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रनों की शानदार पारी खेली। रजत पाटीदार अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रजत पाटीदार के अलावा विराट कोहली ने 33 रनों का योगदान दिया जबकि कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली।
महिपाल लोमरोर ने 32 रनों की आक्रामक पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया। टीम की ओर से आवेश खान ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच को 6 विकेट खोकर जीत लिया। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की धुआंधार पारी खेली। यशस्वी जायसवाल के अलावा रियान पराग ने 36 रन बनाए जबकि Shimron Hetmyer ने 26 रनों का योगदान दिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके जबकि कैमरून ग्रीन, लॉकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अब राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। जो भी टीम दूसरे क्वालीफायर को जीतेगी वो फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी।
Match winning partnership between Parag & Hetmyer. Watching Parag come of age has been a highlight of this season. Also don’t forget 8-0-35-3 between Ash & Boult that kept RCB to a below par score. Well played @rajasthanroyals 👏🏼 Hard luck @RCBTweets but you can take pride in how… pic.twitter.com/Ym4qcOCyri
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 22, 2024
.@RCBTweets had a great run this season. Should be proud of themselves. Tonight was not their night. Incredible win this for @rajasthanroyals with the crowd behind RCB, they held their nerves and marched on. Big congratulations!!
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) May 22, 2024
.@RCBTweets gave in their all but tonight was not their night. Congratulations @rajasthanroyals on the win.
— Anil Kumble (@anilkumble1074) May 22, 2024
Well Played @RCBTweets 👏🏼👏🏼#RCB #IPL2024
— Dimuth Karunarathna (@IamDimuth) May 22, 2024
The whole Ahmedabad stadium was supporting RCB. Decisions were going in favour of RCB. This is a win and half for Rajasthan Royals. Well done.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 22, 2024
Great win for @rajasthanroyals .. never in doubt .. another year goes by without @RCBTweets winning .. Batters win matches – Bowlers win the trophies .. 🤝🤝#IPL
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) May 22, 2024
Parag and Hetmyer take charge bringing the momentum back in RR’s favour!!
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) May 22, 2024