हार्दिक-नताशा तलाक मामले में नया मोड़, भाई क्रुणाल की पोस्ट पर पांड्या की वाइफ का कमेंट वायरल
हार्दिक के भाई क्रुणाल की पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक ने कमेंट कर फैन्स का ध्यान खींचा है।
अद्यतन - मई 26, 2024 7:08 अपराह्न

सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी है कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक अलग होने वाले हैं। हार्दिक-नताशा के तलाक लेने की खबर हर तरफ जंगल की आग की तरह फैल गई है। इस बीच नताशा सोशल मीडिया पर एक्टिव है। एक तरफ दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या के भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की पोस्ट पर नताशा का कमेंट वायरल हो रहा है।
हार्दिक के भाई क्रुणाल की पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक ने ऐसा कमेंट किया है, जिसने फैन्स का ध्यान खींच लिया है। उनके इस कमेंट से लोग हैरान हैं कि आखिर पांड्या परिवार में क्या चल रहा है। वहीं, नताशा के कमेंट को देखकर कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि नताशा-हार्दिक को लेकर चल रही चर्चाओं में क्रुणाल ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है।
नताशा ने क्रुणाल पांड्या के पोस्ट पर किया कमेंट
आईपीएल 2024 सीजन के बाद घर लौटे क्रुणाल ने अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा कीं। क्रुणाल पांड्या ने अपने बेटे कवीर और हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ एक तस्वीर शेयर की। दोनों एक दूसरे के साथ खेलते और वक्त बिताते नजर आते हैं। नताशा ने क्रुणाल की पोस्ट पर स्माइली और हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। हार्दिक से तलाक की चर्चाओं के बीच नताशा के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है।
हार्दिक के भाई क्रुणाल की पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक ने कमेंट कर फैन्स का ध्यान खींचा है। उनके इस कमेंट से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पांड्या परिवार में क्या चल रहा है।
25 मई को रेडिट पर एक पोस्ट आई थी कि नताशा ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं और अपने यूजरनेम से पांड्या नाम भी हटा दिया है। लेकिन हार्दिक और नताशा में से किसी ने भी तलाक की चल रही बातचीत पर कोई टिप्पणी नहीं की है। चर्चा है कि तलाक के बाद हार्दिक की 70 प्रतिशत संपत्ति नताशा के नाम होगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि हार्दिक की संपत्ति भी उनकी मां के नाम पर है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर कई रील्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
देखें कमेंट

1 जनवरी, 2020 को दोनों ने घोषणा की कि वे रिलेशनशिप में हैं और सगाई कर ली है। बाद में 31 मई 2020 को लॉकडाउन में दोनों ने शादी कर ली। उसी साल 30 जुलाई को उन्हें अगस्त्य नाम का बेटा हुआ। शादी के करीब तीन साल बाद पांड्या और नताशा ने फरवरी 2023 में उदयपुर में धूमधाम से दोबारा शादी की। वैलेंटाइन डे के मौके पर उदयपुर में हुई एक शादी में दोनों ने रीति-रिवाज से शादी की। इस मौके पर करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। नताशा ने अपनी शादी का वीडियो अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। अब इन दोनों की कहानी क्या मोड़ लाती है बस यह देखना बाकी है।