आगामी T20 World Cup के लिए सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और यूएसए की उड़ान भरी, यहां जाने बड़ी वजह
2 जून से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप
अद्यतन - मई 27, 2024 1:15 अपराह्न

आगामी टी20 वर्ल्ड कप का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार यह टूर्नामेंट 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा।
तो वहीं, इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हाल में ही ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम ने वेस्टइंडीज के लिए उड़ान भर ली है।
हालांकि, टीम के लिए परेशानी वाली बात है कि टीम के साथ सिर्फ 9 खिलाड़ी ही त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन पर पहुंचे हैं। यहां पर ऑस्ट्रेलिया को 29 मई को नामीबिया के साथ एक प्रैक्टिस मैच खेलना है, लेकिन अब टीम के लिए ज्यादातर खिलाड़ी टीम के साथ ही मौजूद नहीं हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम के साथ रवाना नहीं हुए हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।
इस वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं जा पाए एक साथ
बता दें कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम और इंजरी की वजह से टीम के साथ वेस्टइंडीज के लिए उड़ान नहीं भर पाए हैं। मिचेल मार्श इस समय हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर कर रहे हैं, तो इस वजह से वह टीम के साथ नहीं गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल ट्रैविस हेड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क 26 मई को हुए आईपीएल में फाइनल में खेलते हुए नजर आए, इस वजह से वह टीम के साथ नहीं जा सके हैं। हालांकि, 2 जून से पहले इन सभी खिलाड़ियों के टीम के साथ जुड़ने की पूरी उम्मीद है।
T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन और नाथन एलिस।