VIDEO: आईपीएल फाइनल जीतने के बाद एकदम लियो मेसी की तरह था कप्तान श्रेयस अय्यर का सेलेब्रेशन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: आईपीएल फाइनल जीतने के बाद एकदम लियो मेसी की तरह था कप्तान श्रेयस अय्यर का सेलेब्रेशन 

कुल तीसरी बार आईपीएल खिताब को कोलकाता ने किया अपने नाम 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मैच कल 26 मई, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला गया था। बता दें कि इस मैच में केकेआर ने हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराकर, कुल तीसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम कर लिया है।

आईपीएल 2024 को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने नाम किया। तो वहीं फाइनल मैच जीतने के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें श्रेयस अय्यर आईपीएल ट्राॅफी को जीतने के बाद, एकदम लियो मेसी की तरह सेलेब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि मेसी ने यह सेलेब्रेशन दिसंबर 2022 में फ्रांस के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया था।

देखें श्रेयस अय्यर की सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में भी सही तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाई। केकेआर की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 113 रनों पर ऑलआउट हो गई।

हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस 24 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे थे, तो एडेन मार्करम ने 50, नीतीश रेड्डी ने 13 और हेनरिक क्लासेन ने 16 रनों का योगदान दिया। तो वहीं कोलकाता की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, इसके अलावा मिचेल स्टार्क व हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिले। तो वहीं वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं जब केकेआर हैदराबाद से मिले 114 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। केकेआर के लिए फाइनल मैच में वेंकटेश अय्यर ने 52* रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।

close whatsapp