Riyan Parag Youtube Seach Histroy

Riyan Parag फिर से फंसे नए मुसीबत में…. लीक हुई प्लेयर की यूट्यूब सर्च हिस्ट्री, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

IPL 2024 में खूब चला रियान पराग का बल्ला।

Riyan Parag (Photo Source: IPL Official Website)
Riyan Parag (Photo Source: IPL Official Website)

Riyan Parag Youtube Search Histroy Leaked: IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग का बल्ला जमकर चला। उन्होंने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद युवा बल्लेबाज फिर से एक मुसीबत में फंस गए हैं। पराग ऐसी गलती कर बैठे कि सोशल मीडिया को उनकी खिंचाई करने का मौका मिल गया।

दरअसल रियान पराग ने रविवार को अपने गेमिंग सेशन की लाइव स्ट्रीमिंग की, लेकिन इस दौरान ही उनसे बड़ी चूक हो गई। स्ट्रीमिंग लाइव होने के कुछ देर बाद ही पराग स्ट्रीम पर प्ले करने के लिए कॉपी-फ्री म्युजिक सर्च कर रहे थे और इस दौरान वह गलती कर गए, जो सार्वनजिक हो गई।

Riyan Parah की Youtube Search हिस्ट्री हुई लीक

दरअसल रियान अपनी स्क्रीन को हाइड करना भूल गए। परिणामस्वरूप उनकी यू-ट्यूब हिस्ट्री लीक हो गई इससे उनका सर्च किया जाने वाली विषय-वस्तु सार्वजनिक हो गई, इसके तहत वह एक अलग ही अंदाज में अनन्या पांडे और सारा अली खान को सर्च कर रहे थे और इसी के कारण अब उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस खूब ट्रोल कर रहे हैं।

रियान पराग का विवादों से पुराना नाता रहा है। आईपीएल के दौरान एक बार उनकी लड़ाई मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल जैसे सीनियर खिलाड़ी से हुई थी। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने के बाद उन्होंने इशारा किया था कि मेरे लेवल ऊपर है। इसके अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी रियान विवाद में रहे हैं। फैंस को उनके पोस्ट में घमंड दिखता है और फिर इसकी वजह से खूब ट्रोल किए जाते हैं।

आईपीएल 2024 में रियान पराग ने जिस तरह से प्रदर्शन उसके बाद में ऐसा माना जा रहा है कि, उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में जगह मिलेगी। पिछले एक साल में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। आईपीएल 2024 के 16 मैच में उन्होंने 573 रन बनाए और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर रहे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में उन्होंने 10 मैच में 510 रन बनाए। इसमें लगातार 7 अर्धशतकीय पारी शामिल थी। देवधर ट्रॉफी की 5 पारी में उन्होंने 354 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए थे।

close whatsapp