मई 29 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - मई 29, 2024 9:39 पूर्वाह्न

1) टी20 वर्ल्ड कप 2024: NewYork पहुंचकर साथ में जमकर मस्ती कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह
सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि तीनों ही खिलाड़ी फिलहाल छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं। तीनों खिलाड़ी कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं और उन्होंने Straw इस रंग की ली है जिस रंग की उनकी आईपीएल टीम की जर्सी है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) ‘इतनी मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप किसी के पास नहीं’ T20 World Cup से पहले पाकिस्तान की गेंदबाजी को लेकर शाहिद अफरीदी
आगामी T20 World Cup 2024 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार ये टूर्नामेंट 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
3) T20 World Cup वॉर्म-अप मैचों के शेड्यूल, इस दिन टीम इंडिया खेलेगी अपना एकमात्र अभ्यास मैच…
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अभ्यास मैच 27 मई से 1 जून तक होने हैं। रोहित शर्मा की भारत 1 जून को नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेश के खिलाफ नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में एकमात्र अभ्यास खेल खेलेगी। पाकिस्तान को कोई भी अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिलेग। (पढ़ें पूरी खबर)
4) अगर फिटनेस की बात है तो मैं आजम खान को कभी भी टीम के आसपास भी नहीं आने देता: शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आजम खान की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। शाहिद अफरीदी के मुताबिक आजम खान की इस समय जो फिटनेस है उसको देखते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को पाकिस्तान टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। शाहिद अफरीदी ने कहा कि वो आजम खान को तब तक पाकिस्तान की ओर से खेलने नहीं देते जब तक युवा खिलाड़ी अपनी फिटनेस को और बेहतर ना करते। (पढ़ें पूरी खबर)
5) LSG टीम के मसाज करने वाले का घर देखने मुंबई की स्लम बस्तियों में पहुंचे थे हेड कोच कोच जस्टिन लैंगर, फैंस के साथ साझा किए अनुभव
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच और पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने हाल में ही मुंबई की स्लम बस्तियों का दौरा किया था। तो वहीं अब पूर्व क्रिकेटर ने भारत में अपने आंख खोलने वाले अनुभव को क्रिकेट फैंस के साथ साझा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) VIDEO: “ऊपर नहीं चढ़ो…”- फैंस ही हरकतों पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, जमकर लगाई क्लास
टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरे मैच में मेजबान इंग्लिश टीम ने 23 रनों से जीत दर्ज की। सीरीज का तीसरा मैच आज (28 मई) कार्डिफ में खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
7) वाइफ अथिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए केएल राहुल, मीडिया को देख चुप हुआ बल्लेबाज
टीम इंडिया आधे-आधे बैच में टी20 वर्ल्ड कप के लिए New York पहुंच रही है, लेकिन इस बार मेगा टूर्नामेंट में आपको केएल राहुल भारतीय टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। जहां राहुल का चयन इस मेगा टूर्नामेंट के लिए नहीं हुआ है, ऐसे में अब केएल IPL खत्म होते ही ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ में बिता रहे हैं और इस बीच उनका वाइफ के साथ नया वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) इयोन माॅर्गन का बड़ा दावा, बताया कौनसी टीम जीत सकती है टी20 वर्ल्ड कप 2024
आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता इस बार ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)