गजब! Rishabh Pant के जरिए, विरोधी टीमों को डराने का काम चल रहा है टी20 वर्ल्ड कप से पहले - क्रिकट्रैकर हिंदी

गजब! Rishabh Pant के जरिए, विरोधी टीमों को डराने का काम चल रहा है टी20 वर्ल्ड कप से पहले

Rishabh Pant का एक वीडियो आया टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

IPL में दमदार प्रदर्शन कर अब Rishabh Pant टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए बेकरार हैं, पंत ने वैसे टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2022 में खेला था। ऐसे में पंत एक बार फिर से देश की जर्सी में खुद को साबित करना चाहते हैं, वहीं BCCI ने भी इस खिलाड़ी से जुड़ा खास वीडियो पोस्ट किया है इस बार।

फिटनेस में टॉप कर रहा है अब ये खिलाड़ी

Rishabh Pant सड़क हादसे का शिकार होने से पहले थोड़े मोटे थे, वहीं उनको खराब फिटनेस के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन अब ये खिलाड़ी फिटनेस में टॉप कर रहा है, साथ ही पंत का पहले से काफी ज्यादा वजन भी कम दिखा था। सड़क हादसे में पंत की घुटने में काफी चोट आई थी और उनकी सर्जरी भी हुई थी। लेकिन IPL के दौरान उन्होंने काफी आराम से विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई थी और साथ ही 22 गज पर तेजी से रन दौड़ रहे थे।

Rishabh Pant हैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार

*नई जर्सी में Rishabh Pant का एक वीडियो आया टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर।
*इस वीडियो में पंत उत्साह से नजर आ रहे हैं लबरेज, साथ ही दे डाला बड़ा बयान।
*पंत बोले- मैं अपने पैरों पर खड़ा हो गया, लेकिन इंडिया के लिए फिर से खड़ा होना बाकी है।
*वीडियों पर टीम इंडिया के फैन्स ने किए कई सारे कमेंट्स, ये सभी कमेंट्स संजू के सपोर्ट में थे।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया Rishabh Pant का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पंत ने हाल ही में पोस्ट की थी अपने वर्क आउट की रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 बल्लेबाज और 2 गेंदबाज हैं

शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

close whatsapp