नेट सेशन में Rishabh Pant के बल्ले से आया तूफान, टी20 वर्ल्ड जीतने में लगा देंगे जान - क्रिकट्रैकर हिंदी

नेट सेशन में Rishabh Pant के बल्ले से आया तूफान, टी20 वर्ल्ड जीतने में लगा देंगे जान

Rishabh Pant ने बोला- टीम इंडिया की जर्सी के साथ मैदान पर वापसी करना अलग बात है।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए Rishabh Pant हद से ज्यादा उत्साहित हैं, साथ ही वो इस मेगा टूर्नामेंट के लिए जमकर तैयारी भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंत का एक वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें ये खिलाड़ी अपने बल्लेबाजी और लंबे समय बाद टीम से जुड़ने को लेकर बात कर रहा है।

कप्तान रोहित Rishabh Pant को देंगे पहले मौका

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर Rishabh Pant के अलावा संजू सैमसन भी हैं, दोनों ही खिलाड़ियों का IPL 2024 में जमकर बल्ला चला है। लेकिन उसके बाद भी कप्तान रोहित ने पंत के खेल को काफी करीब से देखा है, ऐसे में हिटमैन पंत को पहले मौका देंगे। वहीं पंत और संजू का साथ में अंतिम 11 में खेलना काफी मुश्किल है।

Rishabh Pant ने भरी टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुंकार

*Rishabh Pant ने बोला- टीम इंडिया की जर्सी के साथ मैदान पर वापसी करना अलग बात है।
*वीडियो में आगे बोलते हुए पंत ने कहा की टीम इंडिया के साथ ना होना मैंने काफी मिस किया।
*एक फिर से सभी खिलाड़ियों से मिलकर और उनसे बात कर के बड़ा मजा आ रहा है- पंत।
*पंत ने कहा की यूएस में सूरज काफी तेज चमकता और उसी हिसाब से हम एडजस्ट कर रहे हैं।

 Rishabh Pant ने इस वीडियो में दिए कई बड़े बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

खिलाड़ी ने खुद भी शेयर किया एक खास पोस्ट

एक तरफ फैन्स को पंत का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है, तो दूसरी ओर इस खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो टीम इंडिया की नई जर्सी में सिराज के अलावा SKY के साथ में नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने कैप्शन में खास बात लिखी है, जो उनके कमबैक से जुड़ी है। पंत ने लिखा-अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। वैसे इस खिलाड़ी ने IPL 2024 में दिल्ली टीम की इस बार कप्तानी की थी, साथ ही वो DC से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।

एक नजर डालते हैं पंत के इस पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

close whatsapp