अपना दूसरा सपना पूरा करने New York पहुंचे रिंकू सिंह, रिजर्व लिस्ट में रहकर भी खुश हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपना दूसरा सपना पूरा करने New York पहुंचे रिंकू सिंह, रिजर्व लिस्ट में रहकर भी खुश हैं

टीम इंडिया के साथ New York में जुड़े धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

रिंकू सिंह का God’s Plan वाला डायलॉग अब काफी मशहूर हो गया है, IPL 2024 जीतने के बाद से रिंकू God’s Plan-God’s Plan बोले जा रहे थे। वहीं अब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है, भले ही रिंकू प्रमुख टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन उसके बाद भी उनका जोश हाई है और उन्होंने फैन्स के साथ एक खास इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है।

रिंकू सिंह का पहला सपना हुआ पूरा, अब दूसरे की बारी

वहीं IPL 2024 का खिताब जीतने के बाद रिंकू सिंह ने बड़ा बयान दिया था, रिंकू ने कहा था कि सात साल से KKR टीम के साथ हूं और अब IPL ट्रॉफी जीतकर मेरा पहला सपना पूरा हो गया है। आगे रिंकू ने कहा कि अब उनका दूसरा सपना टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को जीतना है, वैसे रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में इस बल्लेबाज के अलावा शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद हैं।

New York पहुंचते ही सैर करने निकल पड़े रिंकू सिंह

*टीम इंडिया के साथ New York में जुड़े धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*जहां रिंकू ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ एक तस्वीर की है शेयर।
*इस तस्वीर में रिंकू के साथ नजर आ रहे हैं कुलदीप और जडेजा।
*IPL जीतने के बाद ये बल्लेबाज अकेला पहुंचा था New York

रिंकू सिंह ने ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL सैलेरी को लेकर बल्लेबाज ने की थी बात

वहीं IPL 2024 का खिताब जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपनी सैलेरी को लेकर बात की थी, जिसके बाद उनका ये बयान काफी वायरल हुआ था। रिंकू ने कहा था कि 50-55 लाख की रकम मेरे लिए काफी है, भगवान मुझे जितना दे रहा है मैं उससे खुश हूं। साथ ही बल्लेबाज ने ये भी कहा कि मुझे पैसों का मूल्य पता है और 55 लाख में भी मैं काफी ज्यादा खुश हूं। वैसे रिंकू ने टीम इंडिया से टी20 और वनडे प्रारूप में डेब्यू कर लिया है, टी20 क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ उनका डेब्यू  हुआ था और वनडे में उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था।

IPL ट्रॉफी के साथ बल्लेबाज की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

close whatsapp