सौरव गांगुली नहीं चाहते की गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच! ट्वीट कर BCCI को दी ये वार्निंग

सौरव गांगुली नहीं चाहते की गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच! ट्वीट कर BCCI को दी ये वार्निंग

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें भारतीय कोच के चयन को लेकर सलाह दी गई है।

Gautam Gambhir and Sourav Ganguly (Image Source: Getty Images)
Gautam Gambhir and Sourav Ganguly (Image Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद खाली हो जाएगा। भारतीय टीम इस समय अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर काम कर रहे हैं, और उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है।  इसलिए बीसीसीआई ने भारत के मुख्य कोच पद के लिए भी आवेदन मांगे हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई थी। इसलिए भारतीय टीम के नए कोच की घोषणा कभी भी की जाएगी। लेकिन उससे पहले गांगुली ने ट्वीट कर बीसीसीआई को चेतावनी दी है।

गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच के प्रबल दावेदार हैं। पिछले कुछ दिनों में सामने आई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भारत के मुख्य कोच बनने वाले हैं, बस आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। अब इस ट्वीट के बाद यह कहा जा रहा है कि गांगुली का यह ट्वीट गौतम गंभीर को मुख्य कोच बनाने से जुड़ा है।

सौरव गांगुली के ट्वीट से मचा हड़कंप

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने आज एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें भारतीय कोच के चयन को लेकर सलाह दी गई है। सौरव ने लिखा-

“किसी के भी जीवन में एक कोच बहुत महत्वपूर्ण होता है। एक ट्रेनर का मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण किसी के भी जीवन को आकार दे सकता है। चाहे वो मैदान पर हो या मैदान के बाहर। इसलिए कोच का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।”

 

सौरव गांगुली नहीं चाहते की गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच?

गांगुली के इस ट्वीट से साफ है कि उनका इशारा भारतीय टीम के नए मुख्य कोच की तरफ है। चर्चा है कि इस ट्वीट को गौतम गंभीर से भी जोड़ा जा रहा है। सौरव गांगुली के इस ट्वीट पर कई तर्क दिए जा रहे हैं। भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

आईपीएल फाइनल के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह और गौतम गंभीर की मुलाकात भी हुई, जिसके बाद उनके नाम पर काफी चर्चा हुई। ये ट्वीट ऐसा लग रहा है कि गौतम गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने के खिलाफ है।

हेड कोच के लिए कई दिग्गजों के नाम आए थे सामने 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि इस पद के लिए कई विदेशी दिग्गजों से चर्चा की गई है। जिसमें रिकी पोंटिग, जस्टिन लैंगर, स्टीफन फ्लेमिंग शामिल थे। जबकि बोर्ड के सचिव जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि वे ऐसे उम्मीदवार की तलाश कर रहे हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के घरेलू ढांचे की अच्छी समझ हो। बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थीं लेकिन कुछ रिपोर्टों से पता चला कि हैदराबाद के पूर्व क्रिकेटर को पूर्णकालिक पद में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

close whatsapp