T20 World Cup 2024: 6 दिग्गज खिलाड़ी जो खेलेंगे अपना आखिरी वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2024: 6 दिग्गज खिलाड़ी जो खेलेंगे अपना आखिरी वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है।

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। सलामी बल्लेबाज ने पहले ही अपने वनडे और टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है।

हालांकि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्पष्ट रूप से सामने आकर यह नहीं कहा है कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट है, लेकिन उम्मीद है कि उनकी उम्र और युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करने की वजह से यह कई खिलाड़ियों के लिए अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है। आइए नजर डाले उन खिलाड़ियों पर जिनका यह आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

1. विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma)

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

रोहित शर्मा 37 साल के हैं और विराट कोहली 35 साल के हैं। ऐसे में खबरें हैं कि यह साल इन दोनों खिलाड़ियों का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा। अब टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने और उन्हें टीम में शामिल करने का समय आ गया है।

साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और रुतुराज गायकवाड़ पहले से ही टीम इंडिया के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम में कई बदलाव होने की संभावना है।

इस हिसाब से रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है। इसलिए रोहित और कोहली ने इस विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीत सका। साथ ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत ने दोबारा आईसीसी ट्रॉफी भी नहीं जीती है। कोहली-रोहित चाहेंगे की वह अपना आखिरी वर्ल्ड कप जीते और भारत के ट्रॉफी के सूखे को खत्म करे।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp