18 अगस्त 2022, इस दिन अपने पुराने फॉर्म में लौट आएंगे विराट कोहली! - क्रिकट्रैकर हिंदी

18 अगस्त 2022, इस दिन अपने पुराने फॉर्म में लौट आएंगे विराट कोहली!

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से विराट कोहली को दिया गया है आराम।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम छह साल बाद जिम्बाब्वे का दौरा कर रही है और इस दौरे पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के मौजूद रहने से सीरीज की अहमियत बढ़ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि, एशिया कप से पहले विराट फॉर्म में आ जाएं और उसी को देखते हुए उन्हें ज़िम्बाब्वे दौरे पर भेजा जा सकता है।

आमतौर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में दोनों देशों के दर्शकों की रुचि काफी कम रहती है, क्योंकि भारत के बड़े-बड़े खिलाड़ी इस सीरीज से आराम ले लेते हैं और फिर युवा खिलाड़ी इस सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, लेकिन विराट के खेलने पर सीरीज की अहमियत काफी हद तक बढ़ सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा।

हिंदुस्तान टाइम्स में एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि, चयनकर्ता चाहते हैं कि विराट कोहली जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलें और लय में लौटें। वनडे विराट का पसंदीदा फॉर्मेट है और उनके लय में आने से भारत की टीम और मजबूत होगी। कोहली के अलावा, भारत के अधिकांश मुख्य खिलाड़ी जिम्बाब्वे सीरीज को मिस करेंगे।

ज़िम्बाब्वे दौरे पर भी कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं शिखर धवन

उम्मीद है कि वेस्टइंडीज सीरीज के तरह जिम्बाब्वे वनडे सीरीज में भी शिखर धवन कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। वह इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं और शुक्रवार से शुरू हो रही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में भी धवन ही कप्तान होंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज से कोहली को उनके अनुरोध करने पर आराम दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 31 रन बनाए थे, जबकि दो टी-20 में 12 रन औऱ दो वनडे में कुल 33 रन का स्कोर किया था। हालांकि, उनकी फॉर्म को लेकर कप्तान रोहित शर्मा समय-समय पर उनका बचाव् करते रहे हैं।

close whatsapp