टी20 वर्ल्ड कप 2024: 3 रिकॉर्ड्स जो USA बनाम कनाडा मैच के दौरान टूटे - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: 3 रिकॉर्ड्स जो USA बनाम कनाडा मैच के दौरान टूटे

इस मैच को USA ने 7 विकेट से अपने नाम किया।

USA (Pic Source-X)
USA (Pic Source-X)

आज यानी 2 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला USA और कनाडा के बीच में खेला गया था। इस मैच को USA ने 7 विकेट से अपने नाम किया।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से नवनीत धालीवाल ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 की पारी खेली जबकि निकोलस किरटोन ने 51 रन बनाए। जवाब में USA ने इस मुकाबले को 18 ओवर के भीतर ही तीन विकेट खोकर जीत लिया। टीम की ओर से Andries Gous ने 65 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि आरोन जोंस ने 94* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मुकाबले के दौरान टूटे।

1- USA ने टी20 में सबसे सफल रन चेज किया

USA vs CAN (Photo Source: X)
USA vs CAN (Photo Source: X)

USA ने कनाडा के खिलाफ टी20 में अपना सबसे सफल रन चेज किया। उन्होंने इसी साल कनाडा के खिलाफ ही 169 रन चेज किए थे। USA ने इस मैच को जीतने के बाद बाकी सभी टीमों को यह बता दिया है कि उनको इस टूर्नामेंट में हल्के लेना सही नहीं होगा।

USA के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में इतना अच्छा नहीं था लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में उन्होंने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp