T20 World Cup 2024: Match-29, AFG vs PNG Match Prediction: अफगानिस्तान vs पापुआ न्यू गिनी के बीच का मैच कौन जीतेगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 29वां मुकाबला अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 13, 2024 3:34 pm

AFG vs PNG Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 29वां मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) और पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के बीच 14 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान दो मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ दूसरे और पापुआ न्यू गिनी दो मैचों में दो हार के साथ चौथे स्थान पर है।
अफगानिस्तान ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं पापुआ न्यू गिनी को युगांडा के खिलाफ 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
AFG vs PNG Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी, ग्रुप-C, 29वां मैच |
| वेन्यू | ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा, त्रिनिदाद |
| दिन और समय | 14 जून, शुक्रवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| खेले गए कुल मैच | 1 |
| अफगानिस्तान ने जीता | 1 |
| पापुआ न्यू गिनी ने जीता | 0 |
| नो रिजल्ट | 0 |
| टाई | 0 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
त्रिनिदाद का ब्रायन लारा स्टेडियम कैरेबियाई क्षेत्र की बेहतरीन बल्लेबाजी पिचों में से एक है। यहां अब तक खेले गए सात टी20 मैचों में औसत पहली पारी का स्कोर 161 रहा है। इस मैदान पर टूर्नामेंट का यह पहला मैच होने के कारण, उम्मीद है कि यह एक नई पिच होगी और नई गेंद थोड़ी-बहुत घूम सकती है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
अफगानिस्तान (Afghanistan)
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea)
टोनी उरा, सेसे बाउ, असद वाला (कप्तान), लेगा सायका, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), एली नाओ, चाड सोपर, काबुआ मोरिया, जॉन कारिको
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
रहमानुल्लाह गुरबाज ने पिछले मैच में 56 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली थी। वह पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने पिछले मैच मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिया था। वह पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
AFG vs PNG Today’s Match Prediction: अफगानिस्तान जीतेगा यह मैच
![]()
सिनैरियो 1
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 45-55
पहली पारी का स्कोर- 150-160
अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
पापुआ न्यू गिनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 30-40
पहली पारी का स्कोर- 110-120
अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की