मुथैया मुरलीधरन भारत में लेकर आए 1400 करोड़ रुपये, Cold Drink का है चक्कर

मुथैया मुरलीधरन भारत में लेकर आए 1400 करोड़ रुपये, Cold Drink का है चक्कर

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन कर्नाटक में भारी निवेश कर रहे हैं।

Muttiah Muralitharan (Pic Source X)
Muttiah Muralitharan (Pic Source X)

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन कर्नाटक में भारी निवेश कर रहे हैं। मुरलीधरन ने कोल्ड ड्रिंक के उत्पादन के लिए कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके जरिए कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक कारखाना स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा मुरलीधरन धारवाड़ जिले में निवेश करने के इच्छुक हैं और कुल निवेश 1400 करोड़ रुपये का है। 

एमबी पाटिल ने एक्स पर पोस्ट कर इस समझौते की जानकारी दी। फिलहाल चामराजनगर जिले में फैक्ट्री लगाने का काम चल रहा है। एमबी पाटिल ने हाल ही में मुरलीधरन और उनकी कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मुलाकात के बाद किए गए एक पोस्ट में एमबी पाटिल ने कहा कि मुथैया मुरलीधरन कर्नाटक में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं।

कोल्ड ड्रिंक की फील्ड में मुथैया मुरलीधरन ने लगाई डूबकी 

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुरलीधरन ने संन्यास के बाद कोल्ड ड्रिंक के क्षेत्र में कदम रखा है। वह अपने देश में अपना कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपने राज्य को चुना है।

चामराजनगर के अलावा मुरलीधरन धारवाड़ जिले में भी निवेश बढ़ाने के इच्छुक हैं। फिलहाल चामराजनगर में 1000 करोड़ की फैक्ट्री लगाने का काम चल रहा है। एमबी पाटिल ने यह भी कहा कि चूंकि धारवाड़ में भी निवेश होगा, इसलिए राज्य में कुल 1400 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक के उत्पादन के लिए 46 एकड़ जमीन पहले ही आवंटित की जा चुकी है और उस जमीन पर फैक्ट्री लगाने का काम चल रहा है। जनवरी 2025 तक फैक्ट्री चालू होने की उम्मीद है। कंपनी को “मुथाया बेवरेजेज एंड कन्फेक्शनरी” कहा जाएगा।

वर्ल्ड के बेहद ही घातक गेंदबाज हैं मुरलीधरन 

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralidaran )दुनिया के कुछ बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शुमार थे, जिन्हें स्पिन का जादूगर भी कहा जाता था। गौरतलब है कि वह क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट के साथ वनडे क्रिकेट में भी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

करीब दो दशक तक वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी स्पिन गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले मुथैया ने लगभग विश्व क्रिकेट के हर एक दिग्गज बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया था।

close whatsapp