टीम इंडिया में वापसी करने की बहुत जल्दी है मोहम्मद शमी को, ऐसे तो फिर चोटिल हो जाएंगे
NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं मोहम्मद शमी।
अद्यतन - Jun 20, 2024 5:40 pm

मोहम्मद शमी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले कई महीने हो गए हैं, जहां टखने में लगी चोट के कारण ये खिलाड़ी काफी समय से 22 गज पर नजर नहीं आया है । लेकिन अब वो धीरे-धीरे पुरानी लय में लौट रहे हैं, जहां शमी ने छोटे रनअप के साथ गेंदबाजी शुरू कर दी है और फिटनेस पर भी काफी काम कर रहे हैं। जिससे जुड़ी एक नई इंस्टा रील उन्होंने शेयर की है हाल ही में।
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा बयान
दूसरी ओर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है, जहां इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। शमी के अनुसार पहले ग्रुप से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, तो दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज पहुंच सकती है। अब देखना होगा की शमी की बात किस हद तक सही होती है।
टीम इंडिया में वापसी करने के लिए गजब मेहनत कर रहे हैं मोहम्मद शमी
*इन दिनों NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*फिटनेस से जुड़ी नई रील वीडियो की शमी ने शेयर, Strength से जुड़ा वर्कआउट किया।
*साथ ही इस दौरान गेंदबाज ने वजन भी उठाया, तो REFLEXES पर भी किया काफी काम।
*वहीं शमी कई दिनों से छोटे रनअप के साथ नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर चुके हैं।
मोहम्मद शमी की नई रील वीडियो आप भी देखो
कुछ दिनों पहले टेबल टेनिस खेल रहा था ये खिलाड़ी
2 प्रमुख टूर्नामेंट नहीं खेल पाए शमी
शमी आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेलते हुए नजर आए थे, उसके बाद वो क्रिकेट से दूर हो गए। ऐसे में वो इस साल IPL भी नहीं खेल पाए थे, उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चुने गए। वहीं खबर ये है कि बांग्लादेश या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के जरिए शमी की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। तब तक वो अपनी फिटनेस को लेकर NCA में काम करते रहेंगे।