ये लो! हार्दिक में फिर से एटीट्यूड आ गया, खुद को महान ऑलराउंडर बता डाला - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये लो! हार्दिक में फिर से एटीट्यूड आ गया, खुद को महान ऑलराउंडर बता डाला

हार्दिक पांड्या ने कहा- गेंदबाजी हमेशा से मेरे करियर में दिल के करीब रही है।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है, ग्रुप स्टेज में उन्होंने गेंदबाजी से कमाल किया था। वहीं अब सुपर-8 के पहले मैच में उनका बल्ला बोला है, दूसरी ओर मैच खत्म होने के बाद ऑलराउंडर ने एक इंटरव्यू दिया था और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा कर दिया।

वेस्टइंडीज बड़ा पसंद है हार्दिक पांड्या को

इस इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या ने कहा की, वेस्टइंडीज उनको काफी ज्यादा पसंद आता है। जिसका कारण है यहां का Chill माहौल और लोगों का टेंशन फ्री रहना, साथ ही हार्दिक ने बोले की- वेस्टइंडीज में काफी ज्यादा उत्साह है। हार्दिक पहले भी बयान दे चुके हैं कि उनको यहां का मौसम और Beach काफी ज्यादा पसंद आते हैं।

हार्दिक पांड्या का जोश इस समय 7वें आसमान पर है बॉस

*हार्दिक पांड्या ने कहा की- गेंदबाजी हमेशा से मेरे करियर में दिल के करीब रही है।
*मेरी कोशिश हमेशा ये रहती है कि मैं ऑलराउंडर के तौर पर अपना बेस्ट दूं- हार्दिक।
*हार्दिक ने बोला- क्रिकेट में अलग चीजें होती रहती है, मैं ऊपर भी बल्लेबाजी कर सकता हूं।
*इस टीम में मुझे फिनिशर की भूमिका मिली है, इसे लेकर मेरी तैयारी भी अच्छी है- पांड्या।

यहां देख सकते हैं आप हार्दिक पांड्या का पूरा इंटरव्यू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

अफगान टीम के खिलाफ जमकर चला था इस खिलाड़ी का बल्ला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

गेंदबाजी कैसी रही है इस ऑलराउंड की?

दूसरी ओर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी भी कमाल की कर रहे हैं, जहां उन्होंने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए 7 विकेट लिए है। वहीं इस इंटरव्यू के दौरान हार्दिक ने कहा की गेंदबाजी में Hard Length से मुझे काफी ज्यादा मदद मिलती है, ऐसे में सुपर-8 में भी वो ही करने का प्रयास कर रहा हूं। वैसे इस खिलाड़ी का IPL सीजन बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी काफी खराब गया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में पांड्या के सितारे पूरी तरह बदल गए हैं और इस समय वो मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी बने हुए हैं।

close whatsapp