बेटे Hardik Pandya की दमदार बल्लेबाजी देख, मां ने इंस्टा पर खास पोस्ट किया शेयर
टी20 वर्ल्ड कप में Hardik कर रहे हैं गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन।
अद्यतन - जून 25, 2024 6:01 अपराह्न

इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Hardik Pandya का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है, जहां पहले इस खिलाड़ी ने गेंद से कमाल किया और अब वो बल्ले के जरिए टीम की मदद कर रहे हैं। इस बीच पांड्या ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैन्स को ये इंस्टा स्टोरी पसंद भी आ रही है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा Hardik Pandya का प्रदर्शन?
टीम इंडिया ने सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं इस मैच में भी Hardik Pandya ने अपने बल्ले से कमाल किया था। जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या ने 17 गेंदों पर 27 रन ठोक दिए थे और इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के भी लगाए थे, लेकिन गेंदबाजी उनको एक भी विकेट नहीं मिला।
Hardik Pandya की माता जी ने खास तस्वीर शेयर की है इंस्टा पर
*इस टी20 वर्ल्ड कप में Hardik Pandya कर रहे हैं गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन।
*वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद पांड्या की माता जी ने उनके साथ वाली तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर को पांड्या ने इंस्टा स्टोरी पर लगाया, तस्वीर में अपनी मां से गले मिलता दिखा ये खिलाड़ी।
*वैसे टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक को फैन्स का प्यार भी मिलने लगा है।
इस तस्वीर को Hardik Pandya ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी इस बल्लेबाज ने
विराट कोहली टीम इंडिया के लिए बने सिर दर्द
दूसरी ओर विराट कोहली अब टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं, जहां वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप साबित हुए। सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया था, लेकिन वो अपना कैच थमा बैठे थे और बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ऐसे में सेमीफाइनल से पहले उनका ये प्रदर्शन टीम के लिए अब परेशानी बनता जा रहा है और वो पूरे टूर्नामेंट में बतौर ओपनर फ्लॉप साबित हुए हैं।