T20 World Cup 2024: Semi-final-1, SA vs AFG Match Prediction: साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान के बीच मैच कौन जीतेगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 26, 2024 2:22 अपराह्न

SA vs AFG Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका (South Africa) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच त्रिनिदाद में खेला जाएगा। अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। टीम ने सुपर-8 राउंड ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल में 3 मैचों में तीन जीत, 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर खत्म किया। पिछले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को 3 विकेट से शिकस्त देकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।
वहीं अफगानिस्तान के जारी टूर्नामेंट अब तक शानदार रहा है। सुपर-8 राउंड में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों को शिकस्त देकर टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। शानदार खेल बरकरार रख टीम अब खिताब भी अपने नाम करना चाहेगी।
SA vs AFG Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, सेमीफाइनल-1 |
| वेन्यू | ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद |
| दिन और समय | 27 जून, गुरुवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| खेले गए कुल मैच | 2 |
| साउथ अफ्रीका ने जीते | 2 |
| अफगानिस्तान ने जीते | 0 |
| नो रिजल्ट | 0 |
| टाई | 0 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 161 रन रहा है। पिच से बल्लेबाज, स्पिनर और पेसर तीनों के लिए मदद दिखी है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
साउथ अफ्रीका (South Africa):
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी
अफगानिस्तान (Afghanistan):
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, नांगेलिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
अपगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखा रहे हैं। 7 मैचों में 281 रनों के साथ वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी शानदार खेल दिखा सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
राशिद खान ने पिछले मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
SA vs AFG Today’s Match Prediction: अफगानिस्तान जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 30-40
पहली पारी का स्कोर- 145-155
अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 25-35
पहली पारी का स्कोर- 140-150
अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की