इंग्लैंड से बदला लेने के लिए Hardik Pandya हैं बेताब, आज कर सकते हैं 22 गज पर राज
Hardik Pandya ने नेट सेशन से जुड़ी रील वीडियो की है इंस्टाग्राम पर शेयर।
अद्यतन - जून 27, 2024 5:05 अपराह्न

सभी को लग रहा था कि IPL की तरह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी Hardik Pandya फेल हो जाएंगे, लेकिन इस खिलाड़ी ने सभी आलोचकों के मुंह पर अपने प्रदर्शन से ताला जड़ दिया। पहले पांड्या ने अपनी गेंद से खेल किया, फिर अपने बल्ले का दम दिखाया। वहीं अब ये खिलाड़ी इंग्लैंड टीम से पुराना हिसाब बराबर करने के लिए बेताब है।
ऑलराउंडर के तौर पर छा गए Hardik Pandya
जी हां, Hardik Pandya बतौर ऑलराउंडर इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में छा गए, जहां पहले उन्होंने ग्रुप स्टेज में दमदार गेंदबाजी की और फिर सुपर-8 में उनका बल्ला चला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पांड्या अभी तक 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, तो बल्लेबाजी में ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए 116 रन बना चुका है और एक अर्धशतक लगाया है।
Hardik Pandya ने मैच से पहले ही इंग्लैंड टीम को डरा दिया
*Hardik Pandya ने नेट सेशन से जुड़ी रील वीडियो की है इंस्टाग्राम पर शेयर।
*जहां इस वीडियो में पांड्या नेट्स में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान बल्लेबाजी के अलावा किया उन्होंने गेंदबाजी का भी काफी देर तक अभ्यास।
*इंग्लैंड के खिलाफ अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हैं हार्दिक, फैन्स ने भी दिया साथ।
तैयारी तो कड़ी है महा मुकाबले के लिए Hardik Pandya की
टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मकसद बदला लेने है बस
साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड थी सेमीफाइनल में, जहां उस मैच में इंग्लिश टीम ने रोहित की सेना को 10 विकेट से पस्त दिया था और फाइनल में जाने का सपना तोड़ दिया था। ऐसे में अब भारतीय टीम के खिलाड़ी उस हार का बदला लेने के लिए बेकरार है, साथ ही टीम ने सेमीफाइनल मैच से पहले नेट्स में कड़ा अभ्यास किया है और उसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। साथ ही कप्तान रोहित भी बोल चुके हैं कि, टीम लगातार जीत के साथ उत्साह से लबरेज है इस वक्त। अब देखना होगा अफ्रीका के खिलाफ कौन फाइनल खेलता है।