Team India के डग आउट से लेकर मैदान तक, गजब नजारे देखने को मिले जीत के बाद
ICC ने Team India के खिलाड़ियों का नया एक वीडियो किया है शेयर।
अद्यतन - Jun 28, 2024 11:22 am

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Team India के विजय रथ को अभी तक कोई नहीं रोक पाया है, जहां रोहित एंड कंपनी ने ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 और अब सेमीफाइनल में जीत अपने नाम की है। ऐसे में फैन्स से लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी उत्साह से लबरेज हैं, इस बीच इंग्लैंड खिलाफ जीत अपने नाम करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की खुशी और जोश देखने लायक था जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
स्पिन गेंदबाजों ने लिखी थी Team India के लिए जीत की कहानी
दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ पहले Team India के बल्लेबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन किया, उसके बाद स्पिन गेंदबाजों ने टीम के लिए जीत की कहानी लिखी थी। जहां 22 गज पर इंग्लिश बल्लेबाज अक्षर और कुलदीप की गेंदों को नहीं पढ़ पाए और पवेलियन लौट गए। वहीं इस दौरान अक्षर ने 3 विकेट अपने नाम किए, तो कुलदीप ने भी 3 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं 2 विकेट बुमराह को मिले, साथ ही 2 इंग्लिश बल्लेबाज रन आउट हुए थे।
Team India के खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था जीत के बाद
*ICC ने Team India के खिलाड़ियों का नया एक वीडियो किया है शेयर।
*वीडियो में जीत के बाद डग आउट में खुशी से उछल पड़े थे कुछ खिलाड़ी।
*कोच द्रविड़ में भी नजर आया अलग जोश, रोहित ने भी किया फैन्स की तरफ इशारा।
*बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप चल रहे कोहली भी नजर आए इस दौरान अति उत्साहित।
सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद Team India के खिलाड़ियों का वीडियो
एक नजर डालते हैं टीम की इन तस्वीरों पर भी
फिर फेल हो गए बल्लेबाज विराट कोहली
दूसरी ओर टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली के लिए ये टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है, जहां ये खिलाड़ी सेमीफाइनल में भी अपने बल्ले से फ्लॉप रहा। इंग्लिश टीम के खिलाफ कोहली सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद भी कप्तान रोहित ने मैच खत्म होने के बाद विराट का पूरी तरह से बचाव किया और कहा की वो फाइनल में टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ बड़ा कर सकते हैं।