GM vs JK Match Prediction: गाले मार्वल्स और जाफना किंग्स के बीच कौन जीतेगा मैच? देखें किसका पलड़ा भारी

GM vs JK Match Prediction: गाले मार्वल्स और जाफना किंग्स के बीच कौन जीतेगा मैच? देखें किसका पलड़ा भारी

GM vs JK Match Prediction: गाले मार्वल्स और जाफना किंग्स के बीच लंका प्रीमियर लीग 2024 का 6वां मुकाबला 5 जुलाई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Jaffna Kings Vs Galle Marvels, LPL 2024 (Pic Source X)
Jaffna Kings Vs Galle Marvels, LPL 2024 (Pic Source X)

GM vs JK Match Prediction: गाले मार्वल्स (Galle Marvels) और जाफना किंग्स (Jaffna Kings) के बीच लंका प्रीमियर लीग 2024 का 6वां मुकाबला Rangiri Dambulla International Stadium में शुक्रवार 5 जुलाई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमें 2 जुलाई को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में आमने-सामने थी जिसमें गाले मार्वल्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। जाफना किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने क्रमशः 51 और 59 रनों की पारी खेली थी।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले मार्वल्स की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मार्वल्स की तरफ से निरोशन डिकवेला और एलेक्स हेल्स ने क्रमशः 47 और 65 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई

 

GM (गाले मार्वल्स) vs JK (जाफना किंग्स) मैच डिटेल्स Match Details

Match Galle Marvels vs Jaffna Kings, LPL 2024
Venue Rangiri Dambulla International Stadium, Dambulla
Date & Time Friday, July 5, 7:30 PM (IST)
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network, Fancode App and Website

रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल है। हालांकि, खेल में गेंद के पुराने होने के बाद रन बनाने में बल्लेबाजों को काफी परेशानी होने वाली है। टाॅस जीतकर कोई भी कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा। 160 रनों से लेकर 170 रनों का स्कोर पहली पारी का बेस्ट स्कोर साबित हो सकता है।

GM vs JK Probable Playing 11 (गाले मार्वल्स vs जाफना किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन)

गाले मार्वल्स:

एलेक्स हेल्स, निरोशन डिकवेला (कप्तान और विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, टिम सीफर्ट, जेनिथ लियानगे, इसुरु उदाना, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, सहान अराचिगे, मालशा थारुपथी, जहूर खान

जाफना किंग्स:

अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, रिले रोसौव, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, फैबियन एलन, असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, प्रमोद मदुशन, जेसन बेहरेनडोर्फ

Galle Marvels vs Jaffna Kings मैच के लिए संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

एलेक्स हेल्स ने पिछले मुकाबले में 46 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में इस मैच में भी वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Galle Marvels vs Jaffna Kings मैच के लिए संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

जहूर खान ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। एक बार फिर वह अपना प्रदर्शन जारी रखने का प्रयास करेंगे और ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की सोचेंगे।

Galle Marvels vs Jaffna Kings (GM vs JK) Match Prediction- आज के मैच की भविष्यवाणी: गाले मार्वल्स जीतेगी मैच

सिनेरियो 1

जाफना किंग्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी की

पावरप्ले स्कोर – 40-50

टोटल स्कोर – 145-165

गाले मार्वल्स ने मैच जीता

सिनेरियो 2

गाले मार्वल्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी की

पावरप्ले स्कोर – 45-55

टोटल स्कोर. – 155-175

गाले मार्वल्स ने मैच जीता

close whatsapp