Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 9 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले पर्यटन को एन्जॉय किया

Social Media Trends
Social Media Trends

टी-20 विश्व कप 2024 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जून का पुरस्कार मिला है। इसकी घोषणा आईसीसी ने 9 जुलाई को की। बता दें कि बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। प्लेयर ऑफ द मंथ जून का पुरस्कार जीतने के बाद बुमराह ने कहा कि, मुझे जून के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ नामित किए जाने पर खुशी है। यूएसए और वेस्टइंडीज में बिताए कुछ यादगार हफ्तों के बाद यह मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है।

लंदन के इस्कॉन टेंपल से विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा के कीर्तन में शामिल होने का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कब की है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान कृष्ण की पूजा के लिए मंदिर जाते हैं। अनुष्का ने सफेद सूट पहन रखा है, जबकि विराट टी-शर्ट और पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें

वहीं विराट कोहली के सामने एक बड़ी मुश्किल आ गई है। बेंगलुरु पुलिस ने उनके स्वामित्व वाली वन8 कम्यून पब और एमजी रोड पर कई अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ निर्धारित समय से अधिक संचालन के लिए FIR दर्ज की है। डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक, पब रात 1.30 बजे तक खुले पाए गए, जबकि उन्हें बंद करने का समय 1 बजे है।

जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले पर्यटन को एन्जॉय किया। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के वन्यजीव पार्क के दौरे की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने फैन्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन नई तस्वीरों में ये बल्लेबाज अपनी वाइफ के साथ ट्रेन में सफर करते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

close whatsapp