अगर Gautam Gambhir अपने पुराने बयानों पर कायम रहे, तो विराट-रोहित के साथ उनकी खूब जमेगी
बतौर एक्सपर्ट Gautam Gambhir के कुछ पुराने बयान हो रहे हैं वायरल।
अद्यतन - Jul 13, 2024 4:01 pm

जब से Gautam Gambhir टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से भारतीय फैन्स का उत्साह ही अलग नजर आ रहा है। दूसरी ओर हर कोई ये देखना चाहता है कि, बतौर कोच गंभीर की विराट और रोहित के साथ कितनी जमती है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर गंभीर के कुछ पुराने बयान सामने आए हैं, जिसे सुनकर लग रहा है कि विराट और रोहित के साथ गंभीर का तालमेल शानदार रहने वाला बतौर कोच।
बतौर एक्सपर्ट काफी कुछ बोला था Gautam Gambhir ने
सोशल मीडिया पर जो Gautam Gambhir के बयान सामने आए हैं, वो उन्होंने बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट दिए थे। इस दौरान गंभीर ने कहा था कि- खिलाड़ियों को टी20 से रेस्ट लेना चाहिए, ना की वनडे और टेस्ट से। पुराने बयान में गंभीर ने कहा था कि- रोहित का एक खराब मैच उनकी कप्तनी को डिफाइन नहीं करेगा, साथ ही गंभीर को ये भी पता था विराट ने किस गेंदबाज के खिलाफ अपनी 50वीं वनडे सेंचुरी लगाई थी।
Gautam Gambhir की विराट-रोहित के साथ खूब जमेगी
*बतौर एक्सपर्ट Gautam Gambhir के कुछ पुराने बयान हो रहे हैं वायरल।
*ज्यादातर बयानों में विराट और रोहित के हक में बात की है कोच गंभीर ने।
*अगर गंभीर पुराने बयानों पर कायम रहे, तो उनकी विराट-रोहित से खूब जमेगी।
*साथ ही गंभीर ने पुराने बयानों में IPL से ज्यादा महत्व वर्ल्ड कप को दिया था।
ये पुराने बयान वायरल हो रहे हैं Gautam Gambhir के अब
एक नजर डालते हैं गंभीर के इस वीडियो पर भी
गंभीर को लेकर विराट कोहली से नहीं ली गई थी सलाह
दूसरी ओर इन दिनों कुछ रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है, इन रिपोर्ट्स के मुताबिक जब बोर्ड गंभीर को हेड कोच बना रहा था उस समय विराट कोहली से किसी तरह की कोई सलाह नहीं ली गई थी। दूसरी ओर रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या को पता था कि गंभीर को कोच बनाने की बात चल रही है और दोनों से उनकी राय भी मांगी गई थी।