टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने 6 पारियों में 144 रन बनाए थे। वहीं, बतौर गेंदबाज हार्दिक पांड्या को 11 विकेट 8 मैचों में मिले थे। फाइनल में आखिरी ओवर में उन्होंने डेविड मिलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया था, जो उनके लिए और भारतीय टीम के फैंस के लिए यादगार लम्हा था। हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीने जाने की बात भी सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्या को T20I का कप्तान बनाया जा सकता है।
कप्तानी से हटाए जाने के चर्चा के बीच, हार्दिक पांड्या का ये पोस्ट हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भारत की टी-20 वर्ल्ड कप की जीत में हार्दिक पांड्या का योगदान रहा था काफी अहम।
अद्यतन - जुलाई 18, 2024 11:13 पूर्वाह्न

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ महीनों में काफी उतार चढाव देखा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर साल 50 ओवर के विश्व कप के दौरान चोटिल होने से लेकर इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने तक के अपने सफर और शरीर में आए बदलाव पर बात की। हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑलराउंड प्रदर्शन किया और टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पांड्या ने ही आखिरी ओवर में डेविड मिलर को आउट किया था और 15 रन डिफेंड भी किए थे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या सोमवार को अपने गृहनगर वडोदरा पहुंचे तो उनका वहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके लिए रोड शो आयोजित हुआ था।
अब हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर के वर्ल्ड कप से लेकर इस साल जून में ICC T20 वर्ल्ड कप तक के अपने कठिन सफर पर बात की। इस पूरे टाइम में एक बहुत ही विवाद भरा दौर भी शामिल था, जिसमें वे मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए ट्रोल हुए थे। दो तस्वीर हार्दिक ने शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वे बेजान से नजर आ रहे हैं और उनकी फिजिक भी अच्छी नहीं लग रही, लेकिन दूसरी तस्वीर में वे बहुत ज्यादा तंदुरुस्त दिख रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने शेयर किया मोटिवेशनल पोस्ट
हार्दिक पांड्या ने दो तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “2023 विश्व कप की चोट के बाद एक मुश्किल सफर था, लेकिन T20 WC जीत के साथ यह प्रयास सार्थक रहा। जब तक आप प्रयास करते हैं, परिणाम मिलते हैं। कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती। आइए हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और अपनी फिटनेस पर काम करें।”