जुलाई 23 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jul 23, 2024 8:37 am

1) श्रीलंकाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनीं महिला एशिया कप में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी
महिला एशिया कप 2024 में आज श्रीलंका और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, जो इससे पहले कोई नहीं कर सका था। वह महिला टी-20 एशिया कप में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
2) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को BCCI से मिले 15 करोड़ रुपए, जाने क्या है पूरा मामला
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से 15 करोड़ रुपए मिले हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन समिति के Co-Ordinator जयदीप बिहानी ने कहा कि, ‘हम बीसीसीआई को मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों की संख्या दे रहे हैं और वह उन्हें सीधे वेतन हस्तांतरित करेंगे। यह भुगतान हमारे स्वीकृत फंड में शामिल होगा।’
3) बड़ौदा के इस पूर्व कोच ने घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ना लेने पर हार्दिक पांड्या पर जमकर निकाली भड़ास
अब घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ना लेने पर बड़ौदा क्रिकेट टीम के पूर्व कोच Dav Whatmore ने स्टार खिलाड़ी की आलोचना करते हुए नजर आए हैं। Whatmore का कहना है कि बड़ौदा का स्टार क्रिकेटर अब बड़ौदा के लिए ही नहीं खेलता है। Dav Whatmore ने कहा- अभी भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो व्हाइट बाॅल क्रिकेट नहीं खेलते हैं। उदाहरण के लिए, बड़ौदा में मेरे पिछले कुछ वर्षों में, हार्दिक पांड्या कभी भी व्हाइट बाॅल क्रिकेट नहीं खेले हैं। मुझे हमेशा इस बात से हैरानी होती है कि उन्हें बड़ौदा का ऑलराउंडर कहा जाता है, लेकिन उन्होंने वर्षों से बड़ौदा के लिए नहीं खेला है। यह कुछ ऐसा है, जो वे कर रहे हैं।
4) श्रीलंका के खिलाफ T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाला भारतीय नहीं खेलेगा सीरीज में, जानें क्यों?
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास से लिया है। इसलिए दोनों श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ T20I में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में ये दोनों ही बल्लेबाज शामिल हैं। रोहित शर्मा ने जहां 19 मैचों में 411 रन बनाए हैं और पहले स्थान पर है, वहीं दूसरे नंबर पर शिखर धवन है, जिन्होंने 12 मैचों में 375 रन बनाए हैं।
5) Ravindra Jadeja को याद आ रहे हैं पुराने दिन, रिंकू को कुछ खास बात बताने की कोशिश में लगे हैं
टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद Ravindra Jadeja क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं, जहां इस खिलाड़ी को काफी लंबा ब्रेक मिला है। टी20 इंटरनेशनल से जडेजा संन्यास ले चुके हैं, तो वहीं लंका दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में उनको नहीं चुना गया है। ऐसे में जडेजा ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं और अब उन्होंने एक खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है।
6) लंका पहुंचते ही बड़े खुश हुए Team India के खिलाड़ी, कोई भी नजर नहीं आया ज्यादा ‘गंभीर’
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Team India जोश से लबरेज हैं, जहां ये खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने Zimbabwe का दौरा किया था और वहां 4-1 से टी20 सीरीज जीती थी। वहीं अब एक बार फिर से टीम इंडिया को टी20 सीरीज खेलनी है, लेकिन इस बार विरोधी टीम अलग होगी और भारत के पास नया कप्तान होगा।
7) Gautam Gambhir के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी, श्रीलंका पहुंचते ही शुरू की मनमानी
बतौर हेड कोच Gautam Gambhir टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं, साथ ही वो टीम इंडिया के साथ श्रीलंका भी पहुंच गए हैं। जहां भारतीय टीम और श्रीलंंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज होगी, वहीं लंका पहुंचने के बाद गंभीर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
8) ICC की वार्षिक बैठक खत्म, जाने कौन-कौन से फैसले लिए गए?
आईसीसी ने पुरुष और महिला क्रिकेट में समानता के लिए अपनी दीर्घकालिक रणनीतिक प्रतिबद्धता के साथ, 2030 में आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के विस्तार की भी पुष्टि की, जिसमें 12 से 16 टीमों तक विस्तार किया जाएगा। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करने की कट-ऑफ तारीख 31 अक्टूबर 2024 बताई गई। सीईसी ने एलीट पैनल के प्रतिनिधि के रूप में आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति में पॉल रिफेल की नियुक्ति को मंजूरी दी।
9) रिलायंस और डिज़्नी के बीच प्रस्तावित 8.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विलय पर जांच का मंडराया साया
भारतीय मीडिया में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज और वाल्ट डिज्नी के बीच प्रस्तावित 8.5 अरब डॉलर के विलय का मामला भारतीय कंपटीशन आयोग (CCI) की गहन की जांच के दायरे में आया है। एंटी ट्रस्ट वॉच डॉग ने कंपनियों को 100 से अधिक पत्र भेजे हैं खासतौर पर क्रिकेट स्ट्रीमिंग अधिकारों पर सौदे के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
10) इन दिनों Rome में समय काट रहे हैं Shikhar Dhawan, एक बढ़कर एक तस्वीरें की हैं पोस्ट
बल्लेबाज Shikhar Dhawan अब मैदान पर कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा नजर आते हैं, जहां आए दिन उनका कोई ना कोई पोस्ट सामने आ ही जाता है। इस बीच शिखर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, इन तस्वीरों में शिखर वहीं नजर आ रहे हैं जहां कुछ दिनों पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा गए थे।