यशस्वी जायसवाल आशीष नेहरा

VIDEO: आशीष नेहरा ने जमकर लिए जायसवाल के मजे, कहा विराट-रोहित होते तो आप अभी भी नेट्स में…

यशस्वी जायसवाल ने पहले टी-20 मैच में अपनी टीम को दी थी शानदार शुरुआत

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)
Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

भारत ने शनिवार को पल्लेकेले में पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान श्रीलंका को 43 रनों से हराकर सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया और घरेलू टीम को दबाव में डाला। लेकिन मैच के बाद आशीष नेहरा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर यशस्वी जायसवाल भी एक दम हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आशीष नेहरा के सवाल पर यशस्वी सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, भारत-श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद आशीष नेहरा ने यशस्वी के जमकर मजे लिए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और उनके बीच बातचीत हो रही थी।

तभी यशस्वी जायसवाल मैदान से ही वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और अजय जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क दिखता है जब मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली होते हैं? इस सवाल का यशस्वी जवाब देते कि उससे पहले नेहरा बीच में कूद पड़े और उन्होंने हंसते हुए कहा कि जैसा कि जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क पड़ता है तो जब मैदान पर रोहित-विराट होते, तो मुझे लगता है कि जितने भी मैने आपके स्ट्रोक देखे हैं, यह आपको नेट्स में खेलने पड़ते। नेहरा के ये कहते ही जायसवाल की भी हंसी छूट जाती है।

यहां देखें वीडियो-

 

इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल (40) और शुभमन गिल (34) की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले 6 ओवर में 74 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहर बरपाया और 26 गेंदों पर 58 रन कूट दिए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। 214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पथुम निसांका और कुसल मेंडिस (45) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। लेकिन दोनों बल्लेबाज के आउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंत में मेजबान टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए रियान पराग ने 1.2 ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो शिकार किए।

close whatsapp