Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारत और श्रीलंका के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा

Social Media Trends
Social Media Trends

भारत और श्रीलंका के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज अपने कर चुकी है। वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी पहले ही श्रीलंका पहुंच चुके हैं, जबकि विराट कोहली सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को कोलंबो पहुंचे। वह जैसे ही कोलंबो एयरपोर्ट पहुंचे तो, फैन्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वहां मौजूद हर कोई विराट के साथ फोटो लेने की कोशिश में था।

इसके अलावा पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत ने एक और मेडल अपने नाम किया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को हराकर ये मेडल जीता है। इससे पहले मनु भाकर ने रविवार को इसी इवेंट के सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था।

मनु और सरबजोत की इस उपलब्धि पर क्रिकेट जगत ने जमकर प्रतिक्रिया दी। गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, चेतन शर्मा, सूर्यकुमार यादव समेत अन्य ने दोनों को मेडल जीतने की बधाई दी।

वहीं कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पांड्या ने वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा की थी। जिसके बाद उनका बेटा अगस्त्य मां के साथ सर्बिया में है। अब हार्दिक ने बेटे के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, “तुम मुझे हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हो! माय पार्टनर इन क्राइम, मेरे पूरे दिल, मेरे अगु को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुमसे शब्दों से परे प्यार करता हूं।”

 

 

 

 

close whatsapp