Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के टी-20 सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बधाई दी

Social Media Trends
Social Media Trends

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में रोमांचक जीत दर्ज की। मंगलवार को पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया और तीन मैचों की सीरीज में मेजबान का सूपड़ा साफ कर दिया। मैच में श्रीलंकाई पारी के दौरान 19वां और 20वां ओवर रोमांचकारी रहा। इन दो ओवरों में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाई।

टीम इंडिया के टी-20 सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बधाई दी। इसके अलावा अन्य दिग्गजों ने भी सूर्यकुमार यादव की टीम को बधाई दी। वहीं अब टी-20 सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने की बारी है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। रोहित शर्मा-विराट कोहली इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं। दोनों टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ब्रेक पर थे।

इसके अलावा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पुष्टि की है कि वह 18 से 22 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। तीन मैचों की यह वनडे सीरीज अफगानिस्तान की मेजबानी में दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज होगी।

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 18 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश: 20 और 22 सितंबर को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

 

 

 

 

close whatsapp