Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 03 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)
SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

1) श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे भारत का बल्लेबाजी लाइनअप हुआ पस्त, पहला वनडे टाई पर हुआ समाप्त

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचौं की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 230 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन ही बना सकी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और उसके दो विकेट शेष थे। 48वें ओवर में श्रीलंका के कप्तान असलंका ने शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को लगातार गेंदों पर आउट करके मैच टाई करवाया।

2) SL vs IND: Dunith Wellalage ने पहले वनडे में दिखाया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में Dunith Wellalage ने 65 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67* रनों का योगदान दिया। इसके बाद Wellalage ने 9 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट अपने नाम किया। उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से भारत इस मैच को जीतने में नाकाम रहा और पहला वनडे टाई में समाप्त हुआ। Wellalage ने पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया।

3) रोहित शर्मा ने पूरे किए 15 हजार रन, सहवाग-तेंदुलकर के इस खास क्लब में हुए शामिल, वॉर्नर का रिकॉर्ड भी टूटा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशल क्रिकेट में 15,000 हजार रन पूरे कर लिए हैं। हिटमैन भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर (15335) और वीरेंद्र सहवाग (16119) की खास सूची में शामिल हो गए हैं।

4) VIDEO: बीच मैच में आपा खो बैठे अश्विन… डगआउट से बल्लेबाजों को किए ऐसे इशारे

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मैच चेपॉक सुपर गिलीज और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच 31 जुलाई को खेला गया था। इस मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज कर रविचंद्रन अश्विन की टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स ने क्वालिफायर-2 में जगह बनाई।इस बीच अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वह डगआउट से अपनी टीम के बल्लेबाजों पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

5) DDCA ने वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग का Brand Ambassador किया नियुक्त

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का पहला सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस लीग के माध्यम से दिल्ली और देश भर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस बीच दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लीग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर दिया है। यह घोषणा दिल्ली में आयोजित लीग के लॉन्च इवेंट के दौरान की गई।

6) आजकल के युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बना सकते हैं अगर वो उतनी गेंदें खेले तो: वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस बात से काफी खुश हैं कि टेस्ट क्रिकेट में तेजी से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उनके मुताबिक युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के 400 रनों के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सक्षम है। बता दें, वीरेंद्र सहवाग ने अपना एक तिहरा शतक 270 गेंदों में पूरा किया था और उन्हें दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है।

7) SL vs IND: Janith Liyanage के विकेट पर पूरे श्रीलंकाई डग ने पकड़ लिया अपना माथा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मैच की पहली पारी में श्रीलंका के बल्लेबाज जनिथ लियानगे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अपनी पारी के 35वें ओवर में बिना अंपायर के आउट दिए पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने अपने ओवर की दूसरी गेंद फेंकी। उनकी ये गेंद जनिथ लियानगे के बल्ले के करीब से निकलकर केएल राहुल के पैड के करीब गई और पैड से डिफलेक्ट होकर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के पास चली गई। रोहित शर्मा ने तेज अपील की, जिसमें केएल राहुल और अक्षर पटेल ने साथ दिया।

8) दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में एक्शन में नजर आएंगे Rishabh Pant और Navdeep Saini, पढ़ें बड़ी खबर

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के पहले सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और हर्षित राणा खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इसको लेकर दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (DDCA) और दिल्ली प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रोहन जेटली (Rohan Jaitley) ने भी बड़ा बयान जारी किया है और कहा कि अगस्त 2024 के बाद, टूर्नामेंट के चरणों में शुरू होने की उम्मीद है।

9) भारत के इस शहर में बनाया जाएगा एक और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, खेल का रोमांच अब होगा डबल

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। इस स्टेडियम को बनवाकर वो अपने राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना चाहते हैं और जिससे की आगे जाकर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल सके। हैदराबाद में पहले से ही प्रतिष्ठित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जहां आज तक कई इंटरनेशल मैच और आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।

10) तो क्या श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद श्रेयस अय्यर की BCCI के केंद्रीय अनुबंध में हो जाएगी वापसी?

बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को काफी लंबे समय के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया है। केंद्रीय अनुबंध के खिलाड़ियों की घोषणा करते समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह बात साफ कर दी थी कि एक खिलाड़ी को कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे और 10 टी20 मुकाबले, 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच में खेलने बेहद जरूरी है। इसके बाद खिलाड़ी अपने आप ही ग्रेड सी में शामिल हो जाएंगे। श्रेयस अय्यर इस चक्र का अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हैं और उन्हें अभी 7 वनडे मुकाबले और खेलने जरूरी है। यही नहीं अगर उन्हें केंद्रीय अनुबंध में फिर से शामिल होना है तो तीन टेस्ट और 10 टी20 मुकाबले भी खेलने होंगे।

close whatsapp