हारिस रऊफ को आज भी याद है MCG में लगाए गए विराट कोहली के छक्के, फैन ने बीच मैच के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज को किया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

हारिस रऊफ को आज भी याद है MCG में लगाए गए विराट कोहली के छक्के, फैन ने बीच मैच के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज को किया ट्रोल

जब पाकिस्तानी तेज गेंदबाज फील्डिंग कर रहे थे तब एक फैन ने बाउंड्री लाइन के पास कहा कि, 'हारिस भाई मेलबर्न अभी भी याद आता है? विराट के दो छक्के याद हैं?'

Haris Rauf And Virat Kohl (Photo Source: Twitter)
Haris Rauf And Virat Kohl (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेले गए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बेहतरीन मुकाबले में मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी से तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। यही नहीं विराट कोहली ने हारिस रऊफ के 19वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो छक्के जड़े थे, जो पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को आज भी अच्छी तरह से याद है।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत को अंतिम 8 गेंदों पर 28 रनों की जरूरत थी। इसके बाद भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज ने हारिस रऊफ को लगातार दो छक्के जड़े। इन दो छक्कों की वजह से भारत ने मैच में वापसी की और इसे अपने नाम किया। यही नहीं हारिस रऊफ की गेंद पर विराट कोहली द्वारा जड़े गए ये दो छक्के आज भी तमाम क्रिकेट फैंस भूले नहीं है।

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हारिस रऊफ बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में एक फैन रऊफ को ट्रोल करने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है।

यह वायरल वीडियो मेजर लीग क्रिकेट के दौरान का माना जा रहा है। वायरल वीडियो में एक फैन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘हारिस भाई मेलबर्न अभी भी याद आता है? विराट के दो छक्के याद हैं?’ इस पर हारिस रऊफ भी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई देते हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो:

विराट कोहली का क्लास ही सबसे अलग है: हारिस रऊफ

आपको बता दें कि उस वर्ल्ड कप के बाद हारिस रऊफ ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की थी और उन्हें वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बताया था। क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक हारिस रऊफ ने कहा था कि, ‘यह उनका क्लास था और जिस तरीके से उन्होंने यह दोनों शॉट खेले थे मुझे नहीं लगता कि ऐसा दुनिया का कोई और खिलाड़ी खेल सकता है। अगर दिनेश कार्तिक या हार्दिक पांड्या ने ऐसे शॉट मुझे मारे होते तो मुझे काफी दुख होता, लेकिन यह विराट कोहली थे और उनका क्लास सच में सबसे अलग है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?