कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में ही सीरीज का पहला वनडे मैच खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 230 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में भारत 47.5 ओवर में 230 रन पर ही ढेर हो गया था। इस मैच में वानिंदु हसरंगा ने बैट और बॉल दोनों से योगदान दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 24 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। दूसरे वनडे में मेजबान टीम जरूर हसरंगा को मिस करेगी।
IND vs SL: दूसरे वनडे से पहले श्रीलंकाई टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर हुआ सीरीज से बाहर
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ था।
अद्यतन - Aug 4, 2024 2:30 pm

भारत और श्रीलंका के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। आज दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे खेला जाएगा, लेकिन मुकाबले से ठीक पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) भारत के खिलाफ बचे हुए दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से बाहर हुए हैं, जो उन्हें पहले वनडे मैच के दौरान लगी है।
हसरंगा के रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 34 साल के जेफरी वैंडर्से को स्क्वॉड में शामिल किया है। बात दें, इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा वनडे आज यानी 4 अगस्त को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच टाई होने के बाद दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना अहम हो गया है। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, उसके पास सीरीज जीतने का मौका होगा।
Wanindu Hasaranga को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी अपडेट
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वानिंदु हसरंगा की चोट की जानकारी देते हुए शनिवार को कहा कि, “पहले वनडे के दौरान 10वें ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद खिलाड़ी पर किए गए एमआरआई से चोट की पुष्टि हुई।”
वानिंदु हसरंगा से पहले श्रीलंका के चार मुख्य तेज गेंदबाज इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिस्ट में दिलशान मदुशंका (हैमस्ट्रिंग) और मथीशा पथिराना (कंधे) के अलावा दुष्मंथा चमीरा (ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण) और नुवान तुषारा (अंगूठे) का नाम शामिल है। हालांकि, खिलाड़ियों की चोट से जूझने के बावजूद श्रीलंका पहला मैच टाई कराने में कामयाब रहा था।