VIRAL: हेड कोच गंभीर ने किसी को नहीं छोड़ा, अब कप्तान रोहित शर्मा से करवाई जमकर गेंदबाजी प्रैक्टिस - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIRAL: हेड कोच गंभीर ने किसी को नहीं छोड़ा, अब कप्तान रोहित शर्मा से करवाई जमकर गेंदबाजी प्रैक्टिस

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले रोहित शर्मा मैदान में बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

श्रीलंका और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त को कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था और टीम इंडिया 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 230 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

रोहित शर्मा एंड कंपनी आज दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। इस बीच सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूसरे वनडे मैच शुरु होने से पहले बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें रोहित शर्मा का बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए वीडियो-

पहले वनडे के टॉस के दौरान रोहित ने गेंदबाजी करने के सवाल का दिया था यह जवाब-

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के टॉस के दौरान रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया था कि क्या वो इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था,

‘मैं इस सीरीज में गेंदबाजी नहीं करुंगा, मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करुंगा। हमारी टीम में काफी गेंदबाज है जो मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।’

दूसरे वनडे में 2 रन बनाते ही हिटमैन रचेंगे बड़ा इतिहास

वहीं श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 2 रन बनाते ही रोहित शर्मा पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 340 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 39.15 की औसत और 71.18 की स्ट्राइक रेट से 10768 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा 2 रन बनाते ही राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने अब तक 263 वनडे मैचों में 49.16 की औसत और 92.09 के स्ट्राइक रेट से 10767 रन बनाए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
  2. विराट कोहली- 13872 रन
  3. सौरव गांगुली- 11221 रन
  4. राहुल द्रविड़- 10768 रन
  5. रोहित शर्मा- 10767 रन

close whatsapp