IND vs SL 3rd ODI: तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में यह 3 बड़े बदलाव तय
IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 6, 2024 4:27 अपराह्न

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि पहला वनडे टाई पर समाप्त हुआ था, जबकि दूसरे वनडे में भारत को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब अगर भारत को सीरीज में बराबरी करना है तो उसे आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।
इसलिए टीम इंडिया को पिछले दो मैचों में की गई गलतियों को सुधार कर मैदान में उतरने की जरूरत है। तीसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी संभावना है और इसमें ये तीन बड़े बदलाव हो सकते हैं।
शिवम दुबे की जगह रियान पराग
तीसरे वनडे में शिवम दुबे की जगह रियान पराग को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इससे टीम को मजबूती मिलेगी। दुबे ने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कोलंबो की स्पिन फ्रेंडली विकेट पर दुबे कारगार साबित नहीं हुए हैं। इसलिए तीसरे वनडे के लिए शिवम दुबे की जगह रियान पराग बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को मौका
इस वनडे सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने निराश किया है। सीरीज के दोनों मैचों में वह कुछ खास योगदान नहीं दे सके। राहुल ने पहले वनडे में 31 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। दूसरे मैच में राहुल ने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और आउट हो गए। ऐसे में केएल राहुल की जगह विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है।
हर्षित राणा को मौका देना जरूरी
कोलंबो में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं है। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज अब तक दो-दो विकेट लेने में सफल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह युवा तेज और आक्रामक गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल करना एक अच्छी योजना हो सकती है। हर्षित राणा ने आईपीएल में अपनी अच्छी कटर और धीमी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा था। इतना ही नहीं राणा बल्लेबाजी के जरिए भी योगदान दे सकते हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि राणा तीसरे मैच के लिए टीम में एंट्री करेंगे।
यह भी देखें: IND vs SL Dream11 Prediction 3rd ODI in Hindi