बल्लेबाज विराट कोहली आज कल अच्छे मूड में रहते हैं काफी!
एशिया कप में 2 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को मिला है ब्रेक।
अद्यतन - Sep 2, 2022 1:41 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली धीरे-धीरे अपने रंग में लौट रहे हैं, जो टीम के लिए काफी खुशी की बात है। साथ ही कोहली अब मैदान पर थोड़े बदले-बदले भी नजर आते हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। इस बीच विराट ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
बल्लेबाज विराट कोहली लौट रहे हैं पुराने रंग में
एक लंबे ब्रेक के बाद बल्लेबाज विराट कोहली टीम इंडिया के साथ एशिया कप में जुड़े हैं, जहां पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 35 रन बनाए और दूसरे मैच में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टी-20 में उन्होंने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया।
विराट की नई इंस्टा स्टोरी अभी तक नहीं देखी आपने?
*एशिया कप में 2 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को मिला है ब्रेक।
*इस ब्रेक में टीम के सभी खिलाड़ी घूमने निकले हैं और परिवार के साथ हैं।
*वहीं कोहली ने भी इस खाली समय में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में शायद अकेले chill कर रहे हैं बल्लेबाज विराट कोहली।
बल्लेबाज विराट कोहली की वो इंस्टा स्टोरी

हॉन्ग कॉन्ग टीम ने कोहली को दिया था खास गिफ्ट
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, स्टोरी में विराट ने हॉन्ग कॉन्ग टीम की जर्सी की तस्वीर लगाई थी। वहीं जर्सी पर इस टीम ने विराट को लेकर एक खास संदेश लिखा था, इस जर्सी पर लिखा था- विराट एक पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया।