IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कप्तानी पद से हटाया जा सकता है।

IPL 2025 (Pic Source-X)
IPL 2025 (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तमाम भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शानदार टूर्नामेंट का मेगा ऑक्शन बहुत जल्द होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी आगामी मेगा ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

कुछ ऐसे भी कप्तान होंगे जिन्होंने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों की कप्तानी 2024 सीजन में की थी, लेकिन उन्हें 2025 सीजन में इस महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कप्तानी पद से हटाया जा सकता है। यही नहीं यह तीनों ही खिलाड़ियों को आगामी संस्करण में अलग टीम की ओर से भी खेलते हुए देखा जा सकता है।

1- शुभमन गिल

Shubman Gill (BCCI/IPL)
Shubman Gill (BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 2024 सीजन में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया था। बता दें, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जबकि 2023 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी।

हार्दिक पांड्या के गुजरात टीम से जाने के बाद तमाम लोगों को उम्मीद थी कि राशिद खान को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी खराब रहा। टीम ने 14 मैच में सिर्फ 5 में जीत दर्ज की, जबकि 7 में उन्हें हार झेलनी पड़ी। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस आठवें पायदान पर थी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp