"पाकिस्तान के टेस्ट कोच गौतम गंभीर जैसे हैं" रिकी पोंटिंग ने क्यों दिया ऐसा बयान

“पाकिस्तान के टेस्ट कोच गौतम गंभीर जैसे हैं”, रिकी पोंटिंग ने क्यों दिया ऐसा बयान; जानें कौन है जेसन गिलेस्पी?

जेसन गिलेस्पी कुछ हद तक गौतम गंभीर जैसे हैं। वे जहां भी गए हैं, उनका कोचिंग रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है- रिकी पोंटिंग

Jason Gillespie. (Source - Twitter/X)
Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि उनके हमवतन और पूर्व साथी जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) पाकिस्तान के रेड बॉल कोच (टेस्ट कोच) के तौर पर अच्छा काम करेंगे। बता दें कि रिकी पोंटिंग और गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक साथ काफी क्रिकेट खेला है और उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

पोंटिंग ने कोच के तौर पर गिलेस्पी के शानदार रिकॉर्ड के बारे में बताया और उनकी तुलना भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर से की। गंभीर हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने। इससे पहले गंभीर ने अपने मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब जिताया था।

आईसीसी रिव्यू पर बोलते हुए रिकी पोंटिंग ने जेसन गिलेस्पी के बारे में कहा:

“जेसन गिलेस्पी कुछ हद तक गौतम गंभीर जैसे हैं। वे जहां भी गए हैं, उनका कोचिंग रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन वे एक गहन थिंकर हैं और जैसा कि मैंने कहा, वह एक शांत व्यक्ति हैं, जो अपने तरीके से काम करते हैं।”

पाकिस्तान क्रिकेट में हुए बदलावों से हैरान नहीं हूं: रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़े पैमाने पर बदलाव से वह हैरान नहीं हैं। बता दें कि, पाकिस्तान ग्रुप चरण में भारत और अमेरिका के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गया था। इस पर पोंटिंग ने कहा-

“हम सभी पुराने लोग हैं जो एक साथ खेल चुके हैं। सभी ने उन्हें (गिलेस्पी) कोच की भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं। ईमानदारी से कहूं तो मैं पाकिस्तान की इस टीम में हो रहे इतने बदलावों से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। मुझे पता है कि यह एक अलग फॉर्मेट है, लेकिन उन्होंने टी20 विश्व कप में बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। यदि आप कुछ बदलाव करने को तैयार नहीं हैं, तो आप इसी तरह के नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।”

close whatsapp